May 25, 2025

अयोध्या व देवीपाटन परिक्षेत्र की चीनी मिलों पर 11 अरब से ज्यादा बाकी,नए पेराई सत्र के लिए गन्ना सर्वे शुरू

KKC-News-6-20200419_084944.jpg

अयोध्या ! अयोध्या- देवीपाटन परिक्षेत्र की निजी चीनी मिलों के ऊपर किसानों का 11 अरब से ज्यादा बाकी है। यह चालू पेराई सत्र का है। इसमें सर्वाधिक आठ अरब से ज्यादा देवीपाटन परिक्षेत्र की चीनी मिल के ऊपर वाह अयोध्या पर क्षेत्र की चीनी मिलों पर करीब 2:50 अरब बाकी है। चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा एवं प्रमुख सचिव संजय भूसरेड्डी की वीडियो कांफ्रेंसिंग में यह जानकारी अयोध्या व देवीपाटन परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने दी।
उप गन्ना आयुक्त ने गन्ना मंत्री को बताया कि देवीपाटन परिक्षेत्र में कुल गन्ना देय 60.69 व अयोध्या परिक्षेत्र में 77. 69 फीसद का भुगतान हो चुका है। यह वीडियो कांफ्रेंसिंग गन्ना भुगतान व नए पेराई सत्र के लिए शुरू सर्वे के बारे में थी। उन्होंने बताया कि देवीपाटन परिक्षेत्र में 54.27 करोड़ व अयोध्या परिक्षेत्र में 24.07 करोड़ का भुगतान सोमवार को चीनी मिलों ने किया है। मंत्री ने गन्ना भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा, जो चीनी मिलें समय से भुगतान करने में हीला हवाली करें, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए‌।उप गन्ना आयुक्त ने बताया कि अयोध्या व देवीपाटन परिक्षेत्र में गन्ना सर्वे शुरू है। गन्ना सर्वे गन्ना समिति व चीनी मिल की संयुक्त टीमें कर रही हैं। देवीपाटन परिक्षेत्र में 400 व अयोध्या परिक्षेत्र में 252 टीमे जीपीएस मशीन के माध्यम से सर्वेक्षण में लगी हैं। सर्वेक्षण डाटा ऑनलाइन मास्टर कंप्यूटर में पोर्ट होने के बारे मैं जानकारी दी। प्रमुख सचिव संजय बी रेड्डी ने पारदर्शी तरीके से गन्ना सर्वेक्षण कराने व सत्यापन के लिए मौके पर जाकर आकस्मिक निरीक्षण करने को निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading