अयोध्या : विधायक व प्रमुख ने बांटा पुष्टाहार
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2020/04/IMG-20200428-WA0039.jpg?fit=640%2C303&ssl=1)
मवई(अयोध्या) ! विधायक रामचंद्र यादव व ब्लॉक प्रमुख मवई राजीव तिवारी ने गर्भवती व धात्री महिलाओं को बाल विकास विभाग की तरफ से पुष्टाहार वितरित किया। विधायक ने सभी महिलाओं से शारीरिक दूरी बनाए रखने व मॉस्क लगाने की सलाह दी।मवई सीडीपीओ सरिता सचान ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र पर लोगों को इम्युनिटी बढ़ाने के लिए पुष्टाहार वितरित किया गया है। इस मौके पर विजय मिश्र,दीपक शुक्ल,विनोद मौर्य सुनील यादव राजेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2018/11/PicsArt_11-30-08.10.06.jpg?resize=100%2C100)