अयोध्या : विधायक शोभा सिंह ने बिसौली गाँव में चार दर्जन बेसहारा परिवारों को बंटवाया खाद्यान्न

अयोध्या ! सोहावल विकासखंड अंतर्गत ग्रामपंचायत सारंगापुर के मजरे बिसौली में लगभग चार दर्जन निर्बल वर्ग के व्यक्तियों को जो कि गत 25 मार्च से लॉक डाउन के चलते रोटी रोजी से वंचित थे।इन लोगों को होने वाली रोजी रोटी की परेशानी थी।जिसकी जानकारी गाँव के निवासी विक्रांत गोस्वामी ने विधायक प्रतिनिधि डॉ अमित सिंह चौहान को दी।जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी में खाद्यान्न भरकर अपने निजी सहायक रमेश सिंह नानमून के जरिये बिसौली गाँव भिजवाया। जहाँ पर विक्रांत गोस्वामी और नानमून सिंह ने लगभग 50 परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। इस बारे में डॉ अमित सिंह ने बताया कि बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के निर्बल वर्ग के लोगों को खाद्य सामग्री की कमी नहीं होने दी जायेगी। इसके लिये कार्यकर्ता गण कभी भी हमसे संपर्क कर सकते हैं।
