July 27, 2024

थाने पहुंचा पति, बोला- बीवी को काटकर आया हूं ,हुआ गिरफ्तार

0

गोहाना : हरियाणा के गोहाना में एक पति ने अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार गर्दन काटकर से हत्या कर दी। मृतका के शरीर पर धारदार हथियार से वार करने के कई निशान पाए गए हैं। आस- पड़ोस के लोगों के मुताबिक संदीप घरेलू परेशानियों की वजह से परेशान था जिसकी वजह से उसने अपनी पत्नी की हत्या की। मृतका की मां मुकेश की शिकायत पर पुलिस ने पति संदीप, ससुर ईश्वर, सास कमलेश जो कि गंगाना गांव का रहने वाला है और सोनीपत के रहने वाले सतीश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है मामला ?

मृतका की मां के अनुसार हंसा की शादी करीब 13 साल पहले गंगाना गांव के रहने संदीप के साथ हुई थी। अक्सर दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। इसके बारे में हंसा ने कई बार बताया भी था। संदीप को भी कई बार समझाया था। शनिवार को सूचना मिली थी कि उसकी बेटी मंशा की पति संदीप ने हत्या कर दी है।

जानकारी के अनुसार आरोपी ने तेज धारदार हथियार से हंसा की गर्दन पर कई बार किए। वहीं उसके मुंह पर चोटों के निशान थे। मृतका के मां का आरोप है कि संदीप ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर हंसा की हत्या की है। जिस समय घटना को अंजाम दिया, उस समय बच्चे भी घर पर नहीं थे। इसके बाद पति खुद थाने पहुंचा और पत्नी की हत्या जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मृतका हंसा (35) का शव गोहाना के सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया।

हत्या करने के बाद कपड़े बदल पहुंचा पुलिस चौकी

संदीप ने की हत्या करने के बाद शव को कमरे में डाल दिया था। आरोपी ने घर पर कपड़े बदले और दरवाजे की कुंडी लगाकर बुटाना पुलिस चौकी पहुंच गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस जब संदीप के घर पर पहुंची तो अंदर हंसा का शव पड़ा हुआ मिला।

संदीप कहता था मन करता है कि जहर खाकर मर जाऊं

संदीप अक्सर पत्नी के साथ झगड़ा होने की वजह से परेशान रहता था। वह अक्सर अपने गांव वालों से कहता था कि मन करता है कि वह जहर खाकर मर जाए, लेकिन शनिवार को पत्नी की ही हत्या कर दी। गांव वालों ने बताया कि संदीप हंसा की पड़ोसी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी नहीं बनती थी। इसलिए वे भी उनसे दूरी बनाए रखते थे।

शुक्रवार को ही घर आई थी हंसा

परिवार वालों की मानें तो हंसा करीब 15 दिन पहले अपने मायके चली गई गई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। बेटी चौथी और बेटा दूसरी क्लास में पढ़ता है। दोनों के पेपर शुरू होने थे। इसलिए हंसा शुक्रवार को ही घर पर थी। पहले भी हंसा झगड़ा होने पर मायके चली जाती थी। कुछ समय बाद वापस आ जाती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News