June 18, 2025

CAA प्रदर्शन के दौरान जामिया में चली गोली, युवक ने कहा- मैं दिलाता हूं आजादी ,गिरफ्तार

fb_img_15803801279638442589728732201930.jpg


राजधानी दिल्ली में सीएए के विरोध में चल रहे में बवाल कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को जामिया इलाके में सीएए के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक शख्स ने गोली चला दी। जानकारी के मुताबिक, गोली चलाने वाले व्यक्ति ने कहा कि मैं तुम्हे आजादी दिलाता हूं। गोली चलाने वाला बाहर से आया था। गोली चलाने वाले व्यक्ति ने पिस्टल लहराते हुए कहा, ‘दिल्ली पुलिस जिंदाबाद, जामिया मिलिया मुर्दाबाद।’ टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक गोली चलाने वाले शख्स की पहचान गोपाल के रूप में हुई है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
शख्स की गोली से मार्च में शामिल जामिया का एक छात्र घायल हो गया है। घायल छात्र को गोली लगने के बाद होली फैमिली हॉस्पिटल ले जाया गया था और अब उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायल हुए छात्र का नाम शादाब है। बता दें कि गुरुवार को जामिया से राजघाट तक सीएए के विरोध में मार्च निकाला जा रहा था। प्रशासन ने मार्च की अनुमति नहीं दी थी। गोली चलने की घटना के बाद भी जामिया के छात्र मार्च निकाल रहे हैं। इस बीच मार्च में पुलिस की भारी तैनाती की गई है।
दिल्ली पुलिस ने गोली चलाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। शख्स के पास से पिस्टल बरामद कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं और युवक से पूछताछ की जा रही है। गोली चलाने वाला शख्स कैमरे में कैद हो गया है। विडियो में शख्स को पिस्टल निकालते और गोली चलाते देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading