July 27, 2024

अयोध्या:आपत्तिजनक स्थिति में युवक के साथ मिली बहू,ससुर ने काटी दोनो की नाक

0

पटरंगा(अयोध्या), 28 जनवरी। आपत्तिजनक स्थिति में मिलने के बाद विवाहिता व प्रेमी की उसके ससुर ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जमकर पिटाई की। पिटाई के उपरान्त महिला व युवक की नाम खुरपे से काट दी गयी। गम्भीरावस्था में महिला व युवक को जिला चिकित्सालय में पुलिस ने भर्ती कराया जहां से उसे लखनऊ रिफर कर दिया गया। मामले में पुलिस जांच कर रही है। सीओ रुदौली ने बताया कि थाना पटरंगा के पासिन का पुरवा में 112 नम्बर पर मिली सूचना के आधार पर जब पुलिस पहुंची तो एक महिला व पुरुष को ग्रामीणों ने बिठा रखा था। दोनो को आपत्तिजनक स्थिति में देखने के कारण परिजनों ने पिटाई की थी। दोनो की नाक पर चोट आयी थी। मामले में विधिक कारवाई की जायेगी।
थाना पटरंगा के खण्डपिपरा गांव की रहने वाली अखिलेश कुमार उम्र 40 वर्ष को उसके प्रेमी कासिफ उम्र 28 वर्ष के साथ उसके ससुर मनीराम ने आपत्तिजनक स्थिति में सोमवार की देर रात पकड़ लिया। जिसके बाद पहले ग्रामीणों की मद्द से मनीराम ने दोनो की पिटाई की और बाद में खुरपे से दोनो की नाक काट ली। वही महिला का पति दो साल से विदेश में उसके दो बेटी व तीने बेटे भी है। बड़ी लड़की की शादी भी हो चुकी है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिह ने बताया कि दोनो का इलाज चल रहा है जांच की जा रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

पति से वेवफाई करना पड़ा महंगा,कट गई नाक

पति से बेवफाई करना एक विवाहिता और उसके प्रेमी को महंगा पड़ गया, अंजाम यह हुआ कि विवाहिता के ससुर व गांव वालों ने दोनों की नाक काट दी, जिसे गंभीरावस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। मामला अयोध्या जनपद के थाना पटरंगा क्षेत्र के ग्राम खंड पिपरा पासी का पुरवा का है, जहां बीती रात एक विवाहिता और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में पाये जाने पर विवाहिता के ससुर व गांव वालों ने पहले तो दोनों की जमकर धुनाई की और उसके बाद दोनों की नाक काट दी, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां दोनों का उपचार चल रहा है। प्रेमी कासिम पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी खंड पिपरा पासी का पुरवा ने बताया कि मेरा इस महिला से पिछले छह साल से संबंध था और हम लोग कोर्ट मैरिज करना चाह रहे थे। उसने बताया कि दो दिनों से मैं यहां था और बीती रात लोगों ने मुझे पकड़ लिया और पहले तो हमें मारा और उसके बाद हम दोनों की नाक काट दी। मिली जानकारी के अनुसार विवाहिता का पति कतर में रहकर नौकरी करता है।

देर शाम ससुर सहित नौ के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा।

प्रेमियों की नाक काटे जाने की घटना की बाद पीड़िता अखिलेश कुमार 32 वर्ष की ओर से पुलिस को दी गई के आधार पर पटरंगा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।पटरंगा थानाध्यक्ष संततोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर ससुर मनीराम सहित नौ लोगों के विरुद्ध धारा 147 148 323 324 326 व 504 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News