July 12, 2026

ट्रू पावर कंपनी अर्थिंग की नई उड़ान अब बनाएगी वायर और केबल

picsart_01-28-101993691238226477677.jpg

लखनऊ। देश की जानी मानी इलेक्ट्रिक उपकरण (अर्थिंग) बनाने वाली कंपनी ट्रू पावर 29 जनवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर वायर और केबल बनाने का भी काम शुरू करेगी। ट्रू पावर कंपनी अपने स्थापना दिवस के दिन से इस कार्य की शुरुआत करेगी।
ज्ञात हो कि ट्रू पावर कंपनी पिछले 12 वर्षों से अर्थिंग बनाने का कार्य कर रही है। ट्रू पावर कंपनी ट्रांसफार्मर बनाने में भी सीसीआई कंपनी को पीछे छोड़ चुकी हैं। वर्तमान समय में देश के प्रमुख 10 शहरों में ट्रू पावर कंपनी के कामकाज संचालित हो रहे हैं। ट्रू पावर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हरिओम तिवारी ने बताया कि बसंत पंचमी के दिन वायर और केबल बनाने के कार्य का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अर्थिंग बनाने में उनकी कंपनी ट्रू पावर को देश में पहला स्थान हासिल हुआ है। तिवारी ने बताया कि अगली तिमाही में उपभोक्ताओं के प्रयोग के लिए ट्रू पावर कंपनी का आई एस आई मार्का वायर और केबल मुहैया करा दिया जाएगा। इसके बाद अन्य प्रकार के भी इलेक्ट्रिक उपकरण बनाने की कार्य योजना चल रही है जो कुछ ही दिनों में प्रारंभ हो जाएगा। तिवारी ने ग्राहकों से अपील की है कि वे ट्रू पावर कंपनी के इलेक्ट्रिक उपकरणों का प्रयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading