July 27, 2024

गुपचुप तरीके से अयोध्या पहुंची सुनीता विश्वनाथन ने किया NRC का विरोध

0

अयोध्या : राम नगरी अयोध्या पहुंची सुनीता विश्वनाथन रामजन्मभूमि रेड जोन से सटे राम जानकी मंदिर में महंत युगल किशोर शास्त्री से मुलाकात किया। जब कि पूर्व में भी अयोध्या आने की कोशिश में जिला प्रशासन ने बार्डर से वापस कर दिया था। जिसके बाद सुनीता विश्वनाथन वाराणसी पहुंची जहां से गुपचुप तरीके से अपने वाहन से अयोध्या में दाखिल ही नही हुई। बल्कि अति संवेदनशील क्षेत्र राम जन्मभूमि परिसर तक पहुंच गई। इसकी जानकारी न ही जिला प्रशासन को लगा और न ही किसी खुफिया एजेंसी को लेकिन देर शाम इनके आने की सूचना पर हड़कंप मच गया आनन-फानन में सभी अयोध्या आने को लेकर जांच में जुट गए हैं।

सुनीता विश्वनाथन के कार्यक्रम को लेकर स्वयं ही वीडियो बनाया और प्रेस कि लोगों को जारी भी कर दिया जिसमें सुनीता विश्वनाथन ने कहा कि हिन्दू धर्म और न्याय को जोड़े और जगह जगह लोगो से हिन्दू धर्म के बारे जाने कि देश दुनिया में क्या कार्य करती है। आज बहुत से लोग परेशानी के हालात में है भोजन भी नही मिल पा रहा है तो ऐसे लोगी के लिए क्या किया जा रहा है। इस लिए जहां पर भी हिन्दू धर्म को मनाने वाले लोग होते हैं उनसे मिलने आते हैं। वही बताया कि हम लोग हिंदू धर्म से अलग नहीं है लेकिन हम सभी हिंदू धर्म के लोग दुनिया में क्या-क्या साथ मिल कर सकते हैं। जिसको लेकर आज अयोध्या में शास्त्री से मिलने आए हैं। इसके पहले भी आने की कोशिश किया था। लेकिन पुलिस ने बाहर से वापस कर दिया था। मालूम नही क्यों लेकिन तब भी आज अयोध्या आ गए है। वही बताया कि जिस प्रकार से हमें अयोध्या के बॉर्डर से ही वापस किया गया तो या जरूर लगा कि भारत में सब कुछ सामान्य नहीं है। आज देश के लोग खतरे में हैं लेकिन जिस प्रकार से लोग देशभर में प्रोटेस्ट कर रहे हैं तो जरूर देश के लोगों को न्याय मिलेगा। वहीं मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार देश में हिंदू और मुस्लिमों के बीच दूरियां बना रहे हैं लेकिन हम चाहते हैं कि देश में सभी हिंदू मुस्लिम एक रहे।

युगल किशोर शास्त्री ने कहा कि धार्मिक नगरी अयोध्या में हिंदुओं और मुसलमानों दोनों के पवित्र स्थल हैं सिखों के 20 गुरु महाराज जहां पर आ चुके हैं। या अयोध्या साझी विरासत की नगरी है। लेकिन सिर्फ साजिश के तहत कहां जा रहा है आज सिर्फ हिंदुओं की नगरी है जो कि बहुत ही खतरनाक है इसके लिए हम लोगों को एक साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। वहीं caa व nrc को लेकर बताया कि मुसलमानों मुस्लिम समाज के लोगों को भी नहीं बल्कि गरीब आदिवासी व दलितों के प्रति साजिश है जिसका खिलाफत हम सभी लोगों को मिलकर करना चाहिए जिसके लिए आज पटना, इलाहाबाद, दिल्ली जैसे कई स्थानों पर विरोध किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News