July 3, 2025

अयोध्या : ग्लोबल इंटर कालेज में आयोजित कंबल वितरण समारोह दिखी एकता की मिसाल

IMG-20191201-WA0050.jpg

बीकापुर(अयोध्या-) ! तहसील क्षेत्र के ग्लोबल इंटर कॉलेज सोनखरी में रविवार को विचार गोष्ठी और समारोह पूर्वक कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान “इस्लाम और समाज सेवा” दूसरे पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक संस्था फलाहुल मुसलमीन सोनखरी द्वारा किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के लिए बनाए गए भव्य मंच पर गंगा जमुनी तहजीब आपसी भाईचारा सौहार्दद की मिसाल देखने को मिली। मंच पर श्री राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास और बाबरी मस्जिद के मुद्दई रहे इकबाल अंसारी बगल बगल बैठे नजर आए। दोनों लोगों ने उपस्थित हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों को आपसी भाईचारा तथा गरीबों की मदद करने का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी लव कुमार सिंह ने कहा कि गरीबों और पीड़ित लोगों के लिए सेवा भावना से समाज के सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए। जाति और धर्म कोई हो सबसे बड़ी मनुष्यता होती है। राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि प्रेम और स्नेह की डोर सबसे मजबूत होती है। सभी को परोपकार करना चाहिए। भारत मनीषियों का देश है। भारत ने विश्व को हमेशा विश्व कुटुंब की भावना का संदेश दिया है। सभी लोग चाहे वह किसी भी जाति धर्म का हो सभी एक ही ईश्वर की संतान है। तथा ईश्वर की विविध रूप में उपासना करते हैं। इस्लाम भी परोपकार का संदेश देता है। और कहता है कि देखो आपका पड़ोसी भूखा तो नहीं है। बगैर राम बने रामराज नहीं आएगा। राम ने सबको गले लगाया था। मंदिर और मस्जिद दोनों उपासना गृह है। सभी धर्मों के ग्रंथ शास्त्र और धर्म परोपकार के लिए बताते हैं। हमेशा सुई और डोरा से सीख लेकर जोड़ने का कार्य करना चाहिए। कैंची बनकर कुतरने का कार्य नहीं करना चाहिए। इकबाल अंसारी ने कहा कि सभी को आपस में प्रेम भाव रखना चाहिए। जहां सुमति होती हैं वहां सब कुछ होता है। हमेशा आपसी भाईचारा और सौहार्द मजबूत रखना चाहिए। तभी तरक्की होगी। इंसानियत होगी तभी राम राज आएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनाइटेड एयरलाइंस शिकागो के सीनियर मैनेजर अहमद कमाल ने किया। उन्होंने कहा कि हिंदू मुस्लिम सभी भाई भाई हैं और एक ही माता-पिता की संतान है। कुरान इंसानियत की सीख देता है सभी में मानवीय संवेदना और दया की भावना होना चाहिए तभी समाज मजबूत होगा। हर धर्म में सेवा को ऊंचा दर्जा दिया गया है। मुख्य अतिथि हाई कोर्ट लखनऊ बेंच के एडिशनल एडवोकेट मदन मोहन पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि अच्छी बातों को सुनने के साथ चिंतन मनन और उस पर अमल भी करना चाहिए। पैसों का सदुपयोग होना चाहिए। लोग अधिकार की बात करते हैं। लेकिन अपना कर्तव्य भूल जाते हैं। सभी को समाज और परिवार के प्रति अपने दायित्वों का निर्वाहन करना चाहिए कार्यक्रम को पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू, आनंद सेन यादव , जिला पंचायत सदस्य पारसनाथ यादव, मोहम्मद अख्तर, केशवराम बर्मा, सिद्दीकी, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद अहमद, उस्मान सैयद सहित अन्य कई लोगों ने संबोधित किया । और कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी मौलाना अहमद सिराज द्वारा कबल वितरण के लिए किए गए आयोजन की तारीफ किया। इस दौरान कार्यक्रम में विभिन्न गांव से आए सैकड़ों गरीबों को कंबल वितरण किया गया। आयोजक और कमेटी के चेयरमैन मौलाना अहमद सिराज ने बताया कि पिछले काफी अर्से से कमेटी द्वारा कंबल वितरण का आयोजन किया जा रहा है। समारोह पूर्वक आयोजित किए गए कंबल वितरण कार्यक्रम में आबाद अहमद, महमूद अहमद, अहमद रजा, ठाकुर प्रसाद सिंह, क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल रहे। आयोजक मंडल द्वारा कार्यक्रम में आए लोगों का आभार जताया गया। उन्होंने बताया कि सामाजिक संस्था फलाहुल मुसलमीन काफी अरसे से गरीबों और पीड़ितों की शिक्षा इलाज सहित अन्य क्षेत्र में मदद तथा समाज सेवा का कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading