May 14, 2025

अयोध्या : सुरेश तिवारी की जीत पर मवई ब्लॉक सहित अवध क्षेत्र में खुशी

IMG-20191024-WA0042.jpg

जीत की बधाई देने अवध क्षेत्र कार्यालय व आवास पहुंचे मवई ब्लॉक प्रमुख,लखनऊ कैंट उपचुनाव में अवध क्षेत्र अध्यक्ष सुरेश तिवारी रहे भाजपा से प्रत्यासी

मवई(अयोध्या) ! लखनऊ कैंट विधानसभा उप निर्वाचन की हुई मतगणना के बाद भाजपा के प्रत्यासी अवध क्षेत्र अध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी को विजेता घोषित कर दिया गया।इनकी जीत पर मवई ब्लॉक क्षेत्र सहित पूरे अवध क्षेत्र के भाजपाइयों में खुशी की लहर है।मवई ब्लॉक प्रमुख व भाजपा अवध क्षेत्र बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सहसंयोजक राजीव तिवारी ने बताया कि कैंट प्रत्यासी सुरेश चंद्र तिवारी ने मतदान के पहले राउंड से ही अपनी बढ़त बना ली थी जो अंत तक कायम रही।इन्होंने बताया कि इनकी जीत से मवई ब्लॉक सहित पूरे अवध क्षेत्र के भाजपाइयों में खुशी की लहर है।जीत की सूचना मिलते ही गायत्रीनगर पटरंगा स्थित अपने आवास पर राजीव तिवारी ने मिठाई बांट खुशी का इजहार किया तत्पश्चात अपने सहयोगियों के साथ अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे।जहां सभी को मिठाई खिलाते हुए सुरेश तिवारी के आवास पहुंचे।और एक गुलदस्ता व मिठाई खिलाते हुए उन्हें जीत की बधाई दी।इन्होंने कहा क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी की जीत पूरे अवध क्षेत्र की जीत है।भाजपा नेता आकाश मणि त्रिपाठी राम प्रकाश तिवारी विजय मिश्र राम आसरे दीपक शुक्ल रंजीत धर्मेन्द्र सिंह राजेश शर्मा सुनील मिश्र संतोष मिश्र आशीष तिवारी आदि लोगों ने सुरेश तिवारी की जीत पर खुशी व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading