मवई(अयोध्या) : विधुत स्पर्शाघात से हुई किशोरी की मौत के बाद परिजनों के आंसू पूंछने पहुंचे विधायक पुत्र
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2019/10/IMG-20191004-WA0009.jpg?fit=640%2C853&ssl=1)
मवई(अयोध्या) !मवई थाना क्षेत्र के उसरहा मजरे तेर गांव में विद्युत स्पर्शाघात से एक 18 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई।मौत की खबर से पूरे परिवार मे कोहराम मचा गया।बताया जाता है कि आगामी सोमवार को किशोरी की सगाई होनी थी।
जानकारी के अनुसार मवई थाना क्षेत्र के उसरहा मजरे तेर गांव के निवासी राम तिलक की 18 वर्षीय सुपुत्री विनय कुमारी गुरुवार की दोपहर चावल साफ करने के लिए विद्युत पंखे के तार को जैसे ही स्विच में लगाया विद्युत करेंट की चपेट आ गई।जिससे घटना स्थल पर ही किशोरी की मौत हो गई।घटना की जानकारी होने पर पहुचे विधायक सुपुत्र आलोक चन्द्र यादव ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर सम्भव मदद का आश्वाशन दिया।श्री यादव के साथ भाजपा विधायक कार्यालय के जनसहयोग प्रभारी दिनेश यादव,जालपा यादव,सदानन्द आदि मौजूद रहे।
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2018/11/PicsArt_11-30-08.10.06.jpg?resize=100%2C100)