May 14, 2025

अयोध्या : दो अक्टूबर को नगर में निकलेगी भाजपा की गांधी संकल्प यात्रा

img-20191001-wa0001863813049402422204.jpg

अयोध्या ! भाजपा द्वारा प्रस्तावित लोकसभा गांधी संकल्प यात्रा की तिथियों में परिवर्तन किया गया है।अब दो अक्टूबर को गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण के उपरान्त यात्रा नगर में निकलेगी। जिले की प्रत्येक विधानसभा में यात्रा तीन दिन रहेगी। यात्रा का नेतृत्व सांसद लल्लू सिंह करेंगे तथा स्थानीय विधायक समेंत 150 स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहेंगे। अयोध्या विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यालय में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि यात्रा में प्रभात फेरी व ग्राम चौपाल के माध्यम ने सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत, स्वच्छता, गौसेवा, पौधरोपण, योग, रक्तदान शिविर जल संचलन व जल संवर्धन का संदेश दिया जायेगा। गोष्ठी में महात्मा गांधी के विचारों पर भी चर्चा होगी। पदयात्रा में समाज के सभी वर्गो का प्रतिनिधित्व जरुरी है। भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि 2 अक्टूबर से शुरु होने वाली यह यात्रा 31 अक्टूबर में समाप्त होगी। अन्य विधानसभाओं की बैठक करके यहां तिथियों की घोषणा बाद में की जायेगी। यात्रा के दौरान रात्रि विश्राम किया जायेगा। बैठक में प्रमुख रुप से ओम प्रकाश सिंह, विजय गुप्ता, अशोका द्विवेदी, परमानंद मिश्रा, शैलेन्दर कोरी, स्मृता तिवारी, रीना द्विवेदी, शकुंतला गौतम,शिवनरायन तिवारी, दिव्य प्रकाश तिवारी, मनोज श्रीवास्तव, मनमोहन जायसवाल, गणेश गुप्ता, बुद्धिपाल प्रजापति, राजू सिंह, डा नीलम सिंह, तिलकराम मौर्या, राजेश सिंह, रणधीर सिंह डब्लू, भानू प्रताप सिंह, बाबूराम यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading