अयोध्या : श्रीराम की प्रतिमा के लिए प्रस्तावित स्थापना स्थल का सीएम योगी ने किया निरीक्षण

अयोध्या : सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी ने भगवान राम की प्रतिमा के लिए प्रस्तावित स्थापना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद महंत परमहंस रामचंद्र दास के पुण्यतिथि समारोह में पहुंचे। दिगंबर अखाड़ा में राम जन्मभूमि आंदोलन के महानायक महंत परमहंस रामचंद्र दास की स्मृति में बहुउद्देशीय हाल का लोकार्पण कर परमहंस जी महाराज के चित्र के सन्मुख दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया।और नए अतिथि गृह का किट लोकार्पण किया।इस दौरान सीएम योगी के साथ जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय “बादल”,महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ,विधायक वेद प्रकाश गुप्त,आदि जिले के नेता व संत मौजूद रहे।
