July 27, 2024

यूपी के जौनपुर में शर्मनाक घटना,जुए में हारे पत्नी के साथ दोस्तों ने किया गैंगरेप

0

जफराबाद (जौनपुर) ! उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। पति जुए में पत्नी को ही हार गया। इसके बाद जुआ जीतने वालों ने विरोध के बाद भी दोस्त की पत्नी से रेप किया। पीड़िता ने पति और उसके दोस्तों के खिलाफ पुलिस से गुहार लगाई। महिला थाने से सुनवाई नहीं हुई तो कोर्ट पहुंच गई। कोर्ट के निर्देश पर गुरुवार को जफराबाद पुलिस ने महिला के पति और दुराचार करने वाले दोनों दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
महिला के अनुसार उसका पति घर पर ही अपने दो दोस्तों के साथ शराब पीता और जुआ खेलता था। लगभग आठ माह पहले दिसंबर में भी एक दिन घर पर ही जुआ खेल रहा था। उसने दांव पर पत्नी को ही लगा दिया। पति के हारते ही जुआ जीतने वाले दोनों दोस्तों ने महिला के साथ दुराचार किया।शर्मनाक वारदात के बाद महिला मायके आ गई। अगले दिन पति मायके आया और माफी मांगी। पति के माफी मांगने के बाद महिला पति के साथ शाहगंज जाने को तैयार हो गई। महिला ने आरोप लगाया कि जब वह बोलेरो से शाहगंज जा रही थी तो रास्ते में पति के दोनों दोस्त अनिल व अरुण मिल गए और वाहन में बैठ गए। चलती बोलेरो में भी दोनों दोस्तों ने उसके साथ फिर रेप किया।इस बार महिला चुप नहीं बैठी और पति के साथ उसके दोस्तों के खिलाफ थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत की। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस में कोई सुनवाई नहीं होने पर महिला ने कोर्ट से गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ।

जौनपुर में गैंग रेप पीड़िता का दर्ज हुआ बयान

जौनपुर : गैंगरेप पीड़ित महिला का शुक्रवार को बयान दर्ज कराया गया।पुलिस कोर्ट के आदेश के बाद जांच करने में जुट गई है।महिला की शादी शाहगंज में हुई थी।महिला ने आरोप लगाया था कि उसका पति उसको जुए में हार गया था। उसके दो दोस्त अरुण और अनिल ने उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। घटना के बाद वह मायके आ गयी थी। पीडि़त महिला ने बताया कि नौ दिसंबर 2018 को पति उसके मायके आकर माफी मांगने लगा।जिस पर वह उसके साथ ससुराल जा रही थी।रास्ते में फिर दोनों अरुण व अनिल मिल गए।जिस वाहन से पति ले जा रहा था उस वाहन में भी उसके साथ अनिल व अरुण ने दुराचार किया।महिला का कहना था कि वह शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराने के लिए दौड़ती रही लेकिन उसकी सुनवायी नहीं हुई। कोर्ट में प्रार्थना पत्र दी। न्यायालय के आदेश पर जफराबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।थाना प्रभारी मधुप कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को महिला को थाने बुलाकर बयान दर्ज किया गया।इसके बाद महिला थाने भेज दिया गया।वहा भी उसका बयान होगा।आरोपितों की गिरफ्तारी के बाबत थानाध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र गिरफ्तारी होगी। पुलिस आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है। घटना के बाद से तीनों फरार चल रही है। महिला भी अपने मायके में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News