May 14, 2025

उन्नाव गैंगरेप कांडः हादसे में पीड़िता की चाची और वकील की मौत, जेल में बंद चाचा से जा रहे थे मिलने

12203551451d443dc090c6150baaf599124b95dbe3336411512518475841.jpg

उन्नावः उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के चाचा महेश सिंह रायबरेली जेल में बंद है। जिसके चलते रविवार को पीड़िता, उसकी मां,चाची और वकील महेंद्र सिंह रायबरेली जेल में महेश सिंह से मिलने जा रहे थे। इस दौरान वकील महेंद्र सिंह की गाड़ी को अतरुआ गांव के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में रेप पीड़िता की चाची और वकील की मौत हो गई है, जबकि रेप पीड़िता और उसकी मांगंभीर रूप से घायल हैं। गंभीर हालत को देखते हुए घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है।
उल्लेखनीय है कि 15 साल पहले प्रधानी चुनाव के दौरान भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सेंगर ने रेप पीड़िता के पिता और उनके दोनों भाई पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था।
इसके बाद मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोप बेबुनियाद पाते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया था।

मौके पर महेश सिंह के पेश न होने से आरोपमुक्त नहीं हो सके। वहीं माखी रेप कांड के बाद उस पुराने मुकदमे में पुलिस ने फौरन महेश को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद अदालत ने महेश सिंह को दोषी मानते हुए 10 साल की सजा सुनाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading