अयोध्या:मवई-शादी का झांसा देकर महिला से अनैतिक सम्बन्ध बनाने वाले पर दर्ज हुआ केस

मवई थानाक्षेत्र के एक गांव में दलित युवती के साथ शादी का झांसा देकर लगातार 12 वर्षो तक अनैतिक सम्बन्ध बनाने के आरोप के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश तेज कर दी है।ज्ञातव्य हो कि मवई थाना क्षेत्र की एक युवती द्वारा पुलिस उप महानिदेशक अयोध्या मंडल से शिकायत कर एक युवक पर शादी का झांसा देकर लगातार 12 वर्षों से अनैतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था जिसकी खबर सर्कल एप्प ने प्रमुखता से प्रसारित किया था। खबर चलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया ।शुक्रवार को पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर थाना क्षेत्र के उसरहा निवासी राम धीरज पुत्र राम सुमेर पर आईपीसी की धारा 376/506 व हरिजन एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।थानाध्यक्ष मवई विनोद यादव ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रहीं है।
