घूंघट की आड़ से महिलाओं ने किया लोकतंत्र का दीदार,सुल्तानपुर के उपचुनाव 74.58 पड़े मतदान

0

सुल्तानपुर के उपचुनाव में रिमझिम फुहारों के साथ खूब बरसे वोट,सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान में शाम पांच बजे तक 74.58 % पड़े मतदान,पुलिस अभिरक्षा में मतपेटी मवई ब्लॉक के स्ट्रांग रूम में रखा गया।

मवई(अयोध्या) ।मवई ब्लॉक के सुल्तानपुर ग्राम पंचायत में शनिवार को हो रहे उप चुनाव में खूब उत्साह दिखाई दिया।प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में 74.58% फीसदी मतदान हुआ।मतदान को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम दिखाई दिए सुबह से ही तहसीलदार रुदौली शिव प्रसाद पटरंगा थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह हल्का दरोगा अभिषेक त्रिपाठी पवन राठौर आदि पुलिस बल के साथ मतदान स्थल पर डटे रहे।
बताते चले मवई ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में प्रधान रहे होली रावत की 28 मई को हृदय रोग के चलते मौत हो गई थी।जिसके बाद यहां प्रधान पद का उपचुनाव हुआ।इस बार के उपचुनाव में जहां प्रधान रहे मृतक होली रावत के परिवार किसी भी व्यक्ति ने दावेदारी नही की।सूत्रों की माने तो इनके परिवार का समर्थन प्रत्यासी विनोद कुमार पुत्र सीताराम को रहा।जिन्हें सुल्तानपुर गांव के निवासी भाजपा के जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने खड़ा किया था।वही कांग्रेसी नेता मान सिंह ने अपना समर्थन प्रत्यासी रामकली पत्नी शिव कुमार को दिया।जबकि मृतक प्रधान के प्रतिनिधि बृजेश कुमार उर्फ रिंकू सिंह ने अपना समर्थन सुंदर लाल को दिया।तथा सपा नेता कल्लू सिंह ने अपना समर्थन रामवती पत्नी रामसजीवन को दिया।जो इससे पहले गांव की सरकार चला चुके है।चारों प्रत्यासी व उनके समर्थक मतदाताओं को अपने पक्ष में करने व चुनाव को जीतने के लिये शुक्रवार की देर रात से एड़ी से चोटी तक की ताकत लगाई।फिर शनिवार की सुबह अपने निर्धारित समय सात बजे से परिषदीय विद्यालय सुल्तानपुर में बैलेट पेपर से मतदान शुरू।मतदान के शुरुवाती दौर में ही मतदाताओ का ऐसा हुजूम उमड़ा की दोपहर 12 बजे तक 45% वोट पड़ गए।बीच मे मौसम हल्की हल्की बारिश में भी मतदाताओ को टस से मस नही कर पा रही थी।अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद ही वोटर मतदान केंद्र से नही हिले।उपचुनाव के सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसीलदार शिव प्रसाद ने बताया कि मैरामऊ ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट में 1794 मतदाता थे जिसमे से 1338 मतदातों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।पटरंगा थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि साकुशल उपचुनाव सम्पन्न हुआ।

घूंघट की आड़ से महिलाओं ने किया लोकतंत्र का दीदार।

घुघट की आड़ से महिलाओ ने मवई ब्लाक के सुल्तानपुर गांव में शनिवार को लोकतंत्र का दीदार किया।मौसम खराब होने पर भी मतदाताओ का उत्साह मतदान स्थल पर कम नही रहा।सुबह से ही मतदाताओ व महिलाओं की लंबी लम्बी कतार इस बात की गवाही दे रही थी कि लोकतंत्र के इस पर्व पर हम भी पीछे नही है।कोई अपने पति के साथ बाइक से पहुच कर मतदान किया तो कोई अपनी सास के साथ मतदान केंद्र पहुँची।गांव में हो रहे लोकतंत्र के त्योहार पर महिलाओं में अपनी हिस्सेदारी व भागीदारी बखूबी से निभाते हुए घरो से निकल कर बड़ी संख्या में मतदेय स्थल पर पहुँची।और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News