शिवपाल सिंह यादव का तंज कहा अखिलेश यादव जैसे इंजीनियर पता नहीं कितने घूम रहे हैं

0


मुजफ्फरनगर,। बिजनोर लोकसभा सीट से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी इलम सिंह गुज्जर के पक्ष में पार्टी मुखिया शिवपाल यादव ने वोट मांगे। इस दौरान उनका महागठबंधन के प्रति दर्द छलक पड़ा। शनिवार को पहुंचे शिवपाल ने कहा कि अखिलेश जैसे इंजीनियर पता नहीं कितने घूम रहे हैं। वे जिसके कारण मुख्यमंत्री बने, उनको ही भूल गए। अगर मैं अखिलेश को नहीं पढ़ाता तो न तो मुख्यमंत्री बन पाते और न ही इंजीनियर बन पाते। बस सैफई में ही रह जाते।
शिवपाल यादव ने कहा कि मायावती जी पर भरोसा किया नहीं जा सकता है, आप सब लोग जानते हैं। अखिलेश पर भी भरोसा किया नहीं जा सकता है, यह भी आप लोग जान गये हैं। सब लोग जानते हैं इस उत्तर प्रदेश में मैंने एक बार नहीं, दो -दो बार सरकार बनाकर दी और नेताजी को मुख्यमंत्री बनाया। साथ ही शिवपाल ने कहा कि ये भाजपा हट सकती थी, अगर सपा-बसपा और कांग्रेस का अहंकार दूर हो जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News