August 26, 2025

अयोध्या समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका।किन्नर गुलशन बिंदु ने कांग्रेस किया ज्वाइन

images (86)5135629140014872170..jpg

अयोध्या : 2019 लोक सभा चुनाव में मतदान से पहले ही फैजाबाद संसदीय सीट पर सपा बसपा गठबंधन को करारा झटका लगा है | पिछले नगर निगम चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट से अयोध्या नगर निगम के मेयर का चुनाव लड़ने वाली किन्नर गुलशन बिंदु ने साइकिल की सवारी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है | शनिवार को गुलशन बिंदु किन्नर ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है और अब वह फैजाबाद संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल खत्री का चुनाव प्रचार करेंगी | बताते चलें कि इससे पूर्व किन्नर गुलशन बिंदु ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में 2014 में विधानसभा का भी चुनाव लड़ा था और बड़े पैमाने पर सपा बसपा कांग्रेस भाजपा के वोट काटे थे | जिसके बाद से किन्नर गुलशन बिंदु समाजवादी पार्टी के लिए काम कर रही थी | लेकिन ऐन चुनाव से पहले किन्नर गुलशन बिंदु ने सपा से किनारा कर लिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading