भाजपा के विजय संकल्प रैली में नारों से गूंज उठा मवई क्षेत्र।

मवई के एक छोर पर स्थित पटरंगा थाना के समीप विशाल मैदान से रैली निकलकर अंतिम छोर अमौनी के लिये हुई रवाना।
क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी बाइक पर सवार होकर रैली की कर रहे थे अगुवाई।
मवई(अयोध्या) ! लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आवाहन पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव व मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी की अगुवाई में एक विशाल विजय संकल्प बाइक रैली निकाली गई।पटरंगा थाना समीप स्थित रानीबाजार के विशाल प्रांगण से निकली भव्य बाइक रैली के आगे आगे विजय संकल्प रथ चल रहा था।जिस पर सवार राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रघुनंदन चौरसिया ‘भारत माता की जय’, ‘जय हिंद’, ‘वंदे मातरम’ हर हर मोदी, घर घर मोदी के नारे लगवा रहे थे।जिससे पूरा मवई क्षेत्र गूंज उठा।रैली को संबोधित करते हुए रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि देश के गौरव को आसमान पर ले जाने,देश की सुरक्षा व पाकिस्तान को मुहंतोड़ जवाब देने का काम केवल मोदी जी ही कर सकते हैं।वही ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने विंग कमांडर अभिनंदन की तारीफ करते हुए रैली में कहा कि वीरता दिखाकर और पाकिस्तान के एफ-16 जहाज को गिराकर वीर पायलट अभिनंदन कल देश वापस आए हैं।और ये कार्य केवल केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते है।हम प्रधानमंत्री व सेना के इस जवान का ह्रदय से अभिनंदन करते हैं।और आने वाले लोकसभा चुनाव में सभी लोग ये संकल्प करें कि फिर से एक बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है। इस संदेश को सभी कार्यकर्ताओं को देश के सवा सौ करोड़ लोगों तक पहुंचाना है।लोकसभा चुनाव प्रभारी राम प्रकाश यादव ने कहा कि सारी पार्टियां जाति, धनबल, बाहुबल, परिवारवाद और तुष्टिकरण के आधार पर चुनाव लड़ती हैं।जबकि भाजपा का चुनाव लड़ने का आधार जनसम्पर्क और लोकसंपर्क है।
इस बात का समर्थन करते हुए भाजपा नेता आकाश मणि त्रिपाठी ने मवई क्षेत्र के युवाओं से आवाहन किया कि पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का ही होना जरूरी है।भाजपा नेता अशोक कसौंधन के संयोजन में निकली विजय संकल्प बाइक रैली पटरंगा मंडी से निकलकर मखदूमपुर पचलो पूरेकामगार मवई चौराहा होते हुए अंतिम छोर पर स्थित गांव अमौनी पहुंची।रैली में कार्यकर्ता जहां भगवा रंग के बीच तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे तो वहीं कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के मुखौटे पहनकर भी रैली में सामिल हुए।अंत मे क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने कार्यकर्त्ताओं व सम्मानित जनता का आभार प्रकट करते हुए पुनः भाजपा की सरकार बनाने का आवाहन किया।इस रैली में प्रमुख रूप से भाजपा के मवई मंडल अध्यक्ष निर्मल शर्मा जिला मंत्री शिवगोविंद पांडेय धर्मेन्द्र सिंह स्वामी अद्योतानंद घन जी महराज आशीष शर्मा सत्यम पंकज जायसवाल गिरधारी प्रवीण यादव सहित भारी संख्या में कार्यकर्त्ता सामिल हुए।
