प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम में खर्राटे भरते रहे मवई ब्लॉक के बीडीओ एस कृष्णा

मवई(अयोध्या) ! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की सुबह 53वीं बार देश की जनता से अपने मन की बात की।इस दौरान मवई में जहां क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव अन्य क्षेत्रीय भाजपा नेताओं व अन्य लोगों के साथ पीएम की मन की बात सुनने में व्यस्त रहे।वही भाजपा जिलामंत्री धर्मेन्द्र सिंह के ठीक बगल बैठे मवई के खंड विकास अधिकारी एस0 कृष्णा गहरी नींद में खर्राटे मारते नजर आए।उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।इस अवसर पर भाजपा मवई मंडल अध्यक्ष निर्मल शर्मा तेज तिवारी गिरधारी लाल प्रदीप कुमार योगेश कुमार मोहम्मद अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! © KKC News