July 27, 2024

भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद दी सीधी चुनौती

0

अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। एक बार फिर भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने प्रियंका गांधी को बलिया से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। साथ ही आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि देश की जनता लंगोटी का सम्मान करती है चुनरी का नहीं।

भाजपा विधायक के इस बयान के बाद सियासत गलियारों में हाहाकार मच गया है। बलिया के बैरिया विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने प्रियंका गांधी को बलिया से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। भाजपा विधायक का कहना है कि पार्टी जहां भी प्रियंका के खिलाफ चुनाव लड़ने को कहेगी वो प्रियंका गांधी को हराने के लिए तैयार है।

प्रियंका के खिलाफ कहे अपशब्द भाजपा विधायक ने प्रियंका के खिलाफ अपशब्दों का भी जमकर प्रयोग करते हुए कहा कि देश की जनता लंगोटी का सम्मान करती है, ना कि चुनरी की। चुनरी हारेगी, क्योंकि चुनरी से व्यापार होता है। कोई कमाता है और कोई कमवाता है। भाजपा विधायक ने पहले प्रियंका के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें शूर्पणखा कहा था।

भाजपा विधायक ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस राजनीति में अपने फायदे के लिए अपना ओरिजिन तक गांधी की टोपी लगाकर छुपा लेती है। भाजपा विधायक ने गांधी परिवार को सलाह दी कि उन्हें अपना परिचय राजीव खान का बेटा राहुल खान की तरह और प्रियंका गांधी को अपना परिचय प्रियंका खान या प्रियंका वाड्रा की तरह देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News