April 28, 2025

कलयुगी पत्नी ने पति के गुप्तांग में डाला खौलता तेल, हालत गंभीर

15478269108121570101812686690.jpg

बहराइच जनपद के पयागपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कोल्हुवा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पत्नी अपने पति के लिए काल बन गई। यहां चंडी का रूप धारण किये महिला ने अपनी भाभी और बहन के साथ मिलकर जमीन के लालच में अपने ही पति पर खौलता तेल डालकर जला कर मारने की कोशिश की। जान जब उसका जी इतने से नहीं भरा तो कलयुगी पत्नी ने अपने पति के गुप्तांग में भी खौलता तेल डाल दिया। युवक के चीखने की आवाज सुनकर घरवाले दौड़े और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जंहा युवक का उपचार चल रहा है।

इस मामले में पुलिस कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीडि़त का आरोप है कि जमीन के लालच में उसकी पत्नी बिट्टो ने अपनी बहन और अपनी भाभी संग मिलकर उसे खौलते तेल से जलाकर मारने की कोशिश की है।

मिली जानकारी के अनुसार, पयागपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कोल्हुवा गांव के निवासी आरिफ (30) पुत्र गफूर एक मजदूर पेशा व्यक्ति हैं। वह रिक्शा चलाते हैं। उनके पास थोड़ी सी पुश्तैनी ज़मीन भी है। जिस पर थोड़ी बहुत खेती करते हैं और अपना व परिवार का पेट पालते हैं। सबकुछ ठीक चल रहा था कि अचानक उनकी जि़न्दगी में ऐसा भूचाल आ गया जिसने उन्हें असहनीय पीड़ा दे दी। बहराइच जिला अस्पताल में दर्द से कराह रहे आरिफ ने जब अपनी पीड़ा हमे सुनाई तो वहां मौजूद लोगों की भी रूह कांप गयी।

पीडि़त का आरोप है कि उसकी पत्नी ने पहले उसे कमरे में बंद कर उसके हाथों को रस्सी से बांध दिया और फिर अपनी बहन और अपनी भाभी के साथ मिलकर खौलते तेल की कल्छी गर्म कर उसके शरीर के विभिन्न स्थानो को बुरी तरह से जला दिया। यहां तक कि उसके गुप्तांग तक में खौलता तेल डाल दिया।
आरिफ ने बताया कि उसकी चीख पुकार स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गये जिससे उसकी जान बच गयी। जिसके बाद ग्रामीणों ने बुरी तरह झुलसे युवक को गंभीर अवस्था में बहराइच के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हूई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading