July 3, 2025

उत्तर प्रदेश में अब आयोजित होगा किसान महाकुंभ,10 जनवरी से एक माह तक चलेगा ये कार्यक्रम

Sultanpur_cooperative_societies_not_getting_fertilizer_1541841457.jpg

लखनऊ ! कृषि कुम्भ व युवा कुम्भ समेत कई अन्य कुम्भों के बाद अब प्रदेश में 10 जनवरी से पूरे महीने भर के लिए किसान महाकुम्भ का आयोजन होने जा रहा है। यह महाकुम्भ 10 फरवरी तक चलेगा। इसका आयोजन प्रदेश के 59 हजार ग्राम पंचायतों में होगा।भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित इस किसान महाकुम्भ से ठीक पूर्व पांच, छह एवं सात जनवरी को प्रत्येक जिले में किसान मोर्चे के कार्यकर्ताओं के लिए कार्यशालाओं का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। इस सम्बन्ध में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने की।बैठक में किसान मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। साथ ही तय किया गया कि संगठन प्रदेश में किसान महाकुंभ का आयोजन करेगा जो 10 जनवरी से 10 फरवरी तक 59 हजार ग्राम पंचायतों में होगा। प्रदेश के सभी जिलों में किसान महाकुंभ के आयोजन के साथ ही प्रत्येक जिले में 5, 6, 7 जनवरी को किसान मोर्चा कार्यशालाओं के माध्यम से प्रशिक्षण का काम करेगी। जिसमें प्रदेश एवं क्षेत्र के पदाधिकारी, जिले के किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे एवं केन्द्र तथा राज्य सरकार की उपलब्धियों के विषय में चर्चा होगी।

किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन गोरखपुर में 21-22 फरवरी को।

यह भी तय किया गया कि किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन गोरखपुर जिले में 21 व 22 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। जिसमें पूरे देश से किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष, मंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष व महामंत्री भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading