February 10, 2026

नूतन वर्ष के प्रथम दिन अरुणिमा सिन्हा प्रतिमा यादव सहित सात बेटियों का सम्मान आज

IMG-20181230-WA0042.jpg

अपनी प्रतिभा से प्रदेश व देश मे अपनी अलग पहचान बनाने वाली है ये सात बहने।

जीजीआईसी अकबरपुर में होगा सम्मान समारोह।

अंबेडकरनगर(यूपी) ! नव वर्ष पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर में पूर्व की ऐसी छात्राओ का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है जिन्होंने किसी न किसी क्षेत्र में विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन ! ब्लॉक प्रमुख मवई राजीव तिवारी ने सभी पाठकों को दी नए वर्ष की बधाई।

पूरे विश्व व प्रदेश में अपना नाम रोशन करने वाली सात बेटियों को उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुसार जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर में पुरस्कृत किया जाएगा।पुरस्कार प्राप्त करने वाली पूर्व की छात्राओं में एवरेस्ट विजेता व् पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा के अलावा लोक गायकी के क्षेत्र में अपना परचम फहराने वाली प्रतिमा यादव का नाम प्रमुख रूप से शामिल किया गया है।एक जनवरी को आयोजित होने वाले इस खास समारोह की तैयारियां शुरू हो गयी है।उक्त जानकारी प्रधानाचार्या श्रीमती विद्या देवी ने दी है।उन्होंने बताया कि सभी छात्राओ को निमंत्रण प्रेषित कर दिया गया है।

विज्ञापन:अध्यापक धर्मेंद्र सिंह मिंटू भैया ने दी आपको नव वर्ष की बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading