प्रेम प्रसंग को लेकर हुए डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा

0

अयोध्या ! जनपद की पुलिस ने डबल मर्डर केस का मंगलवार को खुलासा कर दिया। 22 दिसम्बर की रात दो सगी बहनों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। बड़ी विवाहित बहन से अवैध सम्बन्धों को लेकर पड़ोसी युवक ने हत्या की थी। छोटी बहन के जान जाने पर उसकी भी हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात को डंडे, लोहे के पट्टी व ईंट से कूंच कर अंजाम दिया गया था।वारदात में शामिल आरोपी अंशु वर्मा उर्फ रवि वर्मा निवासी गोसाई का पुरवा को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र कुमार ने मंगलवार को पुलिस लाइंस में बताया कि हत्या की वजह प्रेम प्रसंग प्रकाश में आई है। उन्होंने कहा कि अवैध संबंधों का खुलासा हो जाने की वजह से आरोपी ने विवाहिता की हत्या के बाद उसकी बहन की भी हत्या कर दी थी। इस बात को आरोपी ने स्वीकार कर लिया।उन्होंने बताया कि वारदात में प्रयुक्त एक लकड़ी का चैला, आधा ईंट का टुकड़ा तथा चार पहिया वाहन की कमानी, लोहे का टुकड़ा, प्लास्टिक का जग एक प्लास्टिक के डिब्बे में जले हुए कपड़े की राख बरामद की गई है। हत्या करने के बाद आरोपी ने मिट्टी के तेल से अपने कपड़े को जला दिया था। जिससे उसकी पहचान न हो सके। हालांकि छानबीन के दौरान प्रकाश में आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! © KKC News