मवई पुलिस ने जिला बदर अपराधी विश्राम लोधी को उसके घर से गिरफ्तार कर भेजा जेल
मवई(फैजाबाद)! मवई पुलिस ने अपराधियो के धड़पकड़ के दौरान सोमवार रात एक और जिलाबदर अपराधी को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इसके विरुद्ध मवई थाने में दर्जनों मुकदमा पंजीकृत है ।तमाम अपराध में लिप्त होने के चलते प्रशासन ने इसे जिलाबदर घोषित किया था।उपनिरीक्षक सोहनलाल पुष्कर ने बताया कि मवई थाना क्षेत्र के द्वारिकापुर गांव निवासी विश्राम पुत्र बाबूराम जिलाबदर घोषित हुआ था।उन्होंने बताया कि जिलाबदर होने के बावजूद ये अपराधी अपने घर पर ही रहता था।जिसे मुखविर की सटीक सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।थाना प्रभारी प्रमोद पाण्डेय ने बताया गिरफ्तार जिलाबदर अपराधी को उपनिरीक्षक सोहनलाल पुष्कर, कृष्ण प्रताप यादव कांस्टेबल राजीव सरोहा,चंद्र प्रकाश गुप्ता की टीम ने गिरफ्तार किया है । अपराधी के विरूद्ध 2009 से लेकर 2016 तक कई संगीन अपराध दर्ज था।इसकी आम सोहरत ठीक नही थी।इसलिये प्रशासन ने इसे 31 अक्टूबर को जिलाबदर किया था।बावजूद ये अपने घर रहता था।
