November 9, 2026

दिल्ली के नजफगढ़ में गारमेंट फैक्ट्री जल रही है! 21 दमकल गाड़ियां मौके पर, अभी भी आग काबू में नहीं; पूरा इलाका धुएं में डूबा

दिल्ली के नजफगढ़ में गारमेंट फैक्ट्री जल रही है! 21 दमकल गाड़ियां मौके पर, अभी भी आग काबू में नहीं; पूरा इलाका धुएं में डूबा

<span class="img-name">दिल्ली की फैक्ट्री में भीषण आग। </span> <span class="img-source">Image Source : REPORTER INPUT </span>

राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में स्थित नांगली सकरावती इंडस्ट्रियल इलाके में आज शाम एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और पूरा इलाका धुएं में डूब गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की एक-एक करके 21 गाड़ियां पहुंच चुकी है। आग बुझाने का काम किया जा रहा है, सबसे पहले आधा दर्जन गाड़ियां भेजी गई थी। उसके बाद गाड़ियों की संख्या को बढ़ाया गया।

21 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

फिलहाल किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। मौके पर आग बुझाने का काम किया जा रहा है। फायर कंट्रोल रूम ने इस आग को मीडियम कैटेगरी का घोषित किया है। डिविजनल फायर ऑफिसर संदीप दुग्गल को भी 100 से ज्यादा फायर कर्मियों की टीम के साथ मौके पर आग बुझाने के लिए भेजा जा चुका है। आग बुझाने में अभी लंबा वक्त लग सकता है।

आग के बाद आसमान धुआं-धुआं

फायर अधिकारी राजेंद्र अटवाल ने बताया कि कंट्रोल रूम को 4:21 पर आग लगने की सूचना मिली थी। शमशान घाट वाले रोड नगली सकरावती में हादसा हुआ है। शाम 4:40 पर इसे मेक- 4 कैटिगरी का घोषित किया गया और 5:25 पर इस मीडियम फायर घोषित किया गया। मौके पर डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर डीबी मुखर्जी को भी भेजा गया है। उन्होंने कहा कि अब तक कुल 25 गाड़ियों को घटनास्थल भेजा जा चुका है और आग बुझाने का अभियान जारी है।

दिल्ली की गफ्फार मार्केट में भीषण आग

इससे 2 दिन पहले दिल्ली की गफ्फार मार्केट में भीषण आग लग गई थी। इसके बाद 25 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुटीं। आग दिल्ली के करोल बाग स्थित गफ्फार मार्केट की चेन वाली गली में 5 नवंबर की देर रात लगी थी। बहुत छोटी गली होने के कारण बिल्डिंग में वेरीफाई सर्विस की गाड़ियां नहीं पहुंच पा रही थीं, जिसकी वजह से समस्या हुई। इसके बाद छोटे पाइप की मदद से अंदर पानी पहुंचाया गया।

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading