LIVE: U19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना
<span class="img-name">IND vs PAK </span> <span class="img-source">Image Source : AFP </span>
अंडर-19 एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच ओमान के अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड पर एक रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान लक्ष्य राज चंदानी ने टॉस जीता है और उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर बड़ा टोटल लगाना चाहेगी। दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच जीतकर आ रही हैं। जो भी टीम आज जीतेगी वह पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में जगह बनाकर सेमीफाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ाएगी।
भारत की कमान लक्ष्य रायचंदानी के पास है, जिन्होंने पहले मैच में नेपाल को 10 विकेट से हराने में शानदार प्रदर्शन किया था। उस मैच में ईशान सूद और अर्जुन राजपूत ने तीन-तीन विकेट लिए थे, जबकि आर्यवीर सहवाग और कप्तान रायचंदानी ने नाबाद अर्धशतक जड़े थे। वहीं, डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान की कप्तानी फरहान यूसुफ कर रहे हैं। पिछले एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया था, इसलिए इस बार भारतीय टीम के पास उस हार का बदला लेने का भी बेहतरीन मौका है।
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
इंडिया U19 (प्लेइंग XI): लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्या पटेल, मनल चौहान, मोहित उलवा, यशवीर गौड़, वीके विनीत, यशबर्धन चौहानपाकिस्तान U19 (प्लेइंग XI): उस्मान खान, जहांगीर बिलाल, अब्दुल कादिर, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, फरहान यूसुफ (कप्तान), नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह

