रक्षाबंधन पर आज दिनभर आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम? आंधी-तूफान के साथ कहां होगी बारिश; 3 राज्यों में ऑरेंट अलर्ट
नई दिल्लीः रक्षाबंधन के मौके पर देश के कई राज्यों में आज भी भारी बारिश…
<span class="img-name">बारिश के दौरान मस्ती करते लोग </span> <span class="img-source">Image Source : PTI </span>
नई दिल्लीः रक्षाबंधन के मौके पर देश के कई राज्यों में आज भी भारी बारिश के आसार हैं, हालांकि कुछ राज्यों में आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, निम्न दाब क्षेत्र बनने के कारण उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कुछ जगहों बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 28 से 31 अगस्त के दौरान ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए झारखंड, ओडिशा और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, बिहार और पूर्वी यूपी में शनिवार के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
आज इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
- मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, सितंबर की शुरुआत तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में आंधी-तूफ़ान और भारी बारिश की संभावना है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे इलाकों में मानसून की गतिविधियां सक्रिय रहेंगी।
- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद में 28 से 30 अगस्त बारिश होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज तेज बारिश होगी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और सिक्किम में भी मौसम खराब रहेगा और झमाझम बारिश हो सकती है।
- ओडिशा में बारिश के दौरान 30-50 किमी की रफ्तार से आज तेज हवाएं चल सकती हैं। निकोबार द्वीप समूह में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कुछ जगहों पर 70 किमी की रफ्तार से हवाएं बह सकती हैं। झारखंड में 28 व 29 अगस्त को बिहार में मध्यम से लेकर तेज बिजली कड़कने की गतिविधि होने की संभावना है।
- 28-29 अगस्त और 31 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश और असम व मेघालय में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28-31 अगस्त और 2 सितंबर को ऐसी बारिश हो सकती है। साथ ही, 30 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश और असम व मेघालय में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश भी हो सकती है।
- 28 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान गुजरात मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और सौराष्ट्र व कच्छ में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।
- 28 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान तटीय केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी की स्पीड से हवा चल सकती है।
दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली, नोएडा और उसके आस-पास के इलाकों में आज बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर हल्की बारिश के साथ गरज/बिजली चमकने और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है। दोपहर से शाम के बीच भी हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34°C से 36°C और 25°C से 27°C के बीच रहने की संभावना है। ज़्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा।

