अयोध्या : राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पकार थे : डा0 करन त्रिपाठी
राजीव गांधी की जयंती पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित हुआ 11वां रक्तदान शिविर,युवाओं समेत कई लोगों ने किया रक्तदान,रक्तदान को जीवनदान बताते हुए लोगों ने राजीव गांधी के योगदान और दूरदर्शी सोच को किया याद।

अयोध्या। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर पूर्व कांग्रेस नेता डॉ. करन त्रिपाठी के नेतृत्व में जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में 11वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं समेत विभिन्न वर्गों के लोगों ने रक्तदान कर स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
डा0 करन त्रिपाठी ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। उन्होंने कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में क्रांतिकारी पहल की, जिससे देश के युवाओं के लिए रोजगार और विकास की नई संभावनाएं खुलीं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की सोच और दूरदर्शिता का परिणाम आज देश की तकनीकी प्रगति में दिखाई देता है। देश के लिए उनके योगदान और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी जयंती पर रक्तदान शिविर के माध्यम से श्रद्धांजलि देना सामाजिक सेवा का भी माध्यम है। रक्तदान महादान ही नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान भी है। यह समाज को जाति और धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर मानवता के सूत्र में जोड़ने का काम करता है।शिविर में डा0 करन त्रिपाठी, पत्रकार राकेश तिवारी, अनस मुमताज, विकास सोनकर, धर्मेंद्र सिंह, पुनेन्द्र सिंह, उत्कर्ष श्रीवास्तव, अविनाश तिवारी, फिरोज अंसारी, अमित गुप्ता, सत्य प्रकाश मिश्रा, शीमाल खान, रामसुंदर वर्मा, अजीत वर्मा, शोएब अंसारी, गुफरान अहमद समेत कई लोगों ने रक्तदान किया।
इस मौके पर अयोध्या जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेनू राय, पूजा वर्मा, सिमरन राय, मोहम्मद इजहार, शिवम विश्वकर्मा, अवध किशोर तिवारी, मोहित श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। शिविर के समापन पर डा0 करन त्रिपाठी ने रक्तदाताओं को सम्मानित किया। उन्होंने ब्लड बैंक कर्मचारियों और पत्रकारों के प्रति आभार जताया।

