August 8, 2026

पटना : युवक की मौत के बाद बवाल, भीड़ ने पुलिस की 3 गाड़ियों समेत कई वाहनों में लगाई आग

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में रोड एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद बवाल हो…

पटना में युवक की मौत के बाद बवाल, भीड़ ने की आगजनी, पुलिस की 3 गाड़ियों समेत कई वाहनों में लगाई आग

<span class="img-name">भीड़ ने वाहनों में लगाई आग </span> <span class="img-source">Image Source : REPORTER </span>

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में रोड एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद बवाल हो गया है। आक्रोशित भीड़ ने बस में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस की तीन गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। भीड़ ने पुलिस और पत्रकारों पर भी पथराव किया। जानकारी के मुताबिक, अगमकुआं थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी इलाके में एक तेज रफ्तार बस ने युवक को कुचल दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

भीड़ ने की आगजनी, पथराव भी किया

सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित भीड़ ने बस में आग लगा दी। इसके साथ ही एक पुलिस चेक पोस्ट में भी आगजनी की गई। कुछ बसों के शीशे भी तोड़ दिए गए और कई बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई है। हंगामे का वीडियो बना रहे पत्रकारों पर भी लोग पथराव किया।

पुलिस की गाड़ियों में लगाई आग

पुलिस ने बताया कि ज़ीरो माइल इलाके के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद हिंसा भड़क गई, जिसके चलते गुस्साई भीड़ ने पुलिस की तीन जीपों में आग लगा दी। फिलहाल मौके पर तनाव है लेकिन हालात कंट्रोल में है। मौके पर कई थानों की पुलिस को तैनात किया गया है।

10 किमी तक लगा लंबा जाम

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। सड़क पर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्कूलों की बसें भी जाम में फंसी हुई हैं और बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की कई टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। हालात को नियंत्रित करने और यातायात बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मृत युवक की पहचान और हादसे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading