August 7, 2026

अभिजीत दीपके ने कर दिया नया ऐलान, CJP शुरू करेगी ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान

कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP की कोर टीम की बैठक गुरुवार को खत्म हो गई…

अभिजीत दीपके ने कर दिया नया ऐलान, CJP शुरू करेगी 'क्या बोलती पब्लिक' अभियान

<span class="img-name">CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके का नया ऐलान। </span> <span class="img-source">Image Source : PTI </span>

कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP की कोर टीम की बैठक गुरुवार को खत्म हो गई है। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए सीजेपी का फाउंडर अभिजीत दीपके ने बड़ा ऐलान किया है। अभिजीत दीपके ने कहा है कि सीजेपी अगले महीने यानी कि सितंबर से एक अभियान शुरू करगी जिसका नाम होगा ‘क्या बोलती पब्लिक’। इस अभियान के माध्यम से देशभर में लोगों से संवाद किया जाएगा और उनकी समस्याओं को जाना जाएगा। दीपके ने कहा है कि इस अभियान के दौरान इस बात का पता चलेगा कि जनता देश के वर्तमान हालात के बारे में क्या सोचती है और उन्हें किन मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है।केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मुद्दे पर बोलते हुए अभिजीत दीपके ने कहा- ये जीत ऐतिहासिक इसलिए थी क्योंकि जो सरकार कहती थी 12 साल से इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते। इस देश के युवाओं ने इस देश के जेन जी ने उस सरकार से इस्तीफा लिया। हमने सिर्फ इस्तीफा ही नहीं लिया। इस सरकार को झुकने पर मजबूर किया है। हम मानते हैं इस आंदोलन की सबसे बड़ी अचीवमेंट जो है, वो है लोगों के मन के अंदर का डर खत्म होना।मीडिया को संबोधित करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा कि “लोगों के मन से डर खत्म हो गया है। अब लोग सड़कों पर उतरेंगे। आज उन्होंने एक व्यक्ति का इस्तीफा मांगा है। कल वे अन्य व्यक्तियों का भी इस्तीफा मांगेंगे। कॉकरोच जनता पार्टी विकसित भारत के लिए बाबासाहेब आंबेडकर, महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू की दृष्टि के अनुसार काम करेगा। हमारी विचारधारा वही है जो भारत के संविधान की है।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading