August 7, 2026

बड़ी खबर : सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत,जेल में बंद बड़े भाई से मिलने जा रहा था अबान

माफिया अतीक अहमद के बेटे की यूपी के झांसी में सड़क हादसे में मौत हो…

माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत, डिवाइडर से टकराई कार; जेल में बंद बड़े भाई से मिलने जा रहा था अबान

<span class="img-name">अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे में मौत। </span> <span class="img-source">Image Source : REPORTER INPUT </span>

झांसी ! माफिया अतीक अहमद के बेटे की यूपी के झांसी में सड़क हादसे में मौत हो गई। अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। अबान प्रयागराज से झांसी जेल में अपने भाई से मिलने जा रहे था, इसी दौरान बीच रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे में अबान और उसके दोस्त सोनू की मौत हुई।

झांसी में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसा पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, कार सवार सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आबान अहमद समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक आबान अहमद की पहचान अतीक अहमद के बेटे के रूप में हुई है।हादसे में घायल लोगों में मोहम्मद जैद और उमर समेत तीन लोग शामिल हैं। सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच।

हादसे की सूचना मिलते ही पूंछ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को भी कब्जे में ले लिया है !!

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading