August 4, 2026

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद प्रशांत किशोर का पहला बयान, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बड़ा उलटफेर हो गया है। सोमवार को…

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद प्रशांत किशोर का पहला बयान, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

<span class="img-name">बांकीपुर चुनाव परिणाम पर प्रशांत किशोर का बयान। </span> <span class="img-source">Image Source : PTI </span>

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बड़ा उलटफेर हो गया है। सोमवार को सामने आ रहे चुनाव परिणाम में जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर 15000 से ज्यादा वोटों की बड़ी बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा और राजद की उम्मीदवार रेखा कुमारी दूसरे और तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। चुनाव के परिणाम में बड़ी बढ़त के बाद प्रशांत किशोर का पहला बयान सामने आ गया है। प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा है।

CM पर क्या बोले प्रशांत किशोर?

बांकीपुर उपचुनाव के परिणाम में बड़ी बढ़त बनाने के बाद प्रशांत किशोर मीडिया के सामने आए और बयान जारी किया। प्रशांत किशोर ने सीएम सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा- ये लड़ाई व्यक्तिगत नहीं है। मुख्यमंत्री का चरित्र पब्लिक डोमेन में है। किसी काबिल आदमी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाइए ताकि बिहार का विकास हो।

पहला काम क्या करेंगे

इस सवाल पर कि बांकीपुर में जीत के बाद वह सबसे पहला काम क्या करवाएंगे? इस पर प्रशांत किशोर ने कहा- “अपनी ओर से जो हो सकेगा, बांकीपुर में सुधार का कार्य करवाएंगे। कुछ महीने में आपको सुधार दिखना शुरू हो जाएगा। मैं बांकीपुर को कोई बेंगलुरु नहीं बना दूंगा, लेकिन आपको सुधार देखनो को मिलेगा।

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading