August 4, 2026

CM थलापति विजय की ऐतिहासिक जीत पर पहली बार बोले बेटे जेसन संजय, बोले- मेरी जिम्मेदारियां अब और बढ़ गईं

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और मशहूर अभिनेता विजय तथा संगीता के बेटे जेसन संजय जल्द ही…

CM थलापति विजय की ऐतिहासिक जीत पर पहली बार बोले बेटे जेसन संजय, बोले- मेरी जिम्मेदारियां अब और बढ़ गईं

<span class="img-name">विजय और जेसन संजय। </span> <span class="img-source">Image Source : JASON SANJAY INSTAGRAM </span>

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और मशहूर अभिनेता विजय तथा संगीता के बेटे जेसन संजय जल्द ही फिल्म ‘सिग्मा’ से बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। अपनी इस डेब्यू फिल्म से पहले जेसन ने अपने जीवन का पहला इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी, पिता की सीख और मां के साथ अपने रिश्तों पर बेबाकी से बात की। ‘बिहाइंडवुड्स’ को दिए इस इंटरव्यू में जेसन ने माना कि तमिल सिनेमा के इतने बड़े और सम्मानित परिवार से ताल्लुक रखने के कारण उन पर एक बड़ी जिम्मेदारी है।

पिता विजय की सलाह और राजनीतिक मुकाम

बिहाइंडवुड को दिए इंटरव्यू के दौरान जेसन ने अपने पिता विजय के मुख्यमंत्री बनने के क्षण को पूरे परिवार के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ बताया। उन्होंने कहा कि उनके पिता का इस मुकाम तक पहुंचना एक बहुत बड़ी क्रांति है और इसके साथ ही उनके, उनकी बहन और पूरे परिवार पर अपनी विरासत को संभालने व सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी कई गुना बढ़ गई है। फिल्मों में कदम रखने से पहले विजय द्वारा दी गई सीख को याद करते हुए जेसन ने बताया कि उनके पिता ने उन्हें साफ कहा था कि उन्हें अपनी खुद की पहचान और रास्ता बनाना होगा। हालांकि विजय ने यह भरोसा भी दिया कि जरूरत पड़ने पर वह मदद के लिए हमेशा तैयार हैं, लेकिन वह चाहते थे कि जेसन अपने दम पर आगे बढ़ें। गौरतलब है कि विजय और संगीता की 27 साल पुरानी शादी टूटने और उनके तलाक की खबरें भी सुर्खियों में रही हैं।

मां संगीता संग रिश्ते और बचपन की पुरानी यादें

अपनी मां संगीता के बारे में मुस्कुराते हुए जेसन ने बताया कि उनकी मां किसी जासूस की तरह हैं। जब भी वह चुपके से कोई योजना बनाते या बिना बताए दोस्तों के साथ बाहर जाते थे तो मां को तुरंत पता चल जाता था। उन्होंने बचपन का एक मजेदार और तनावपूर्ण वाकया याद करते हुए बताया कि एक रात वह बिना किसी को बताए घर की कार लेकर निकल गए थे और अगली सुबह लौटे। फोन बंद होने के कारण परिवार इतना घबरा गया था कि वे पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने वाले थे। घर लौटने पर उन्हें काफी डांट पड़ी थी। इसके अलावा जेसन ने फिल्म ‘वेट्टैकारन’ के मशहूर गाने ‘नान अडिचा तांगमट्टा’ में अपने पिता के साथ की गई छोटी सी भूमिका को भी याद किया। उन्होंने कहा कि 8-9 साल की उम्र में की गई उस शूटिंग की उन्हें ज्यादा यादें तो नहीं हैं, लेकिन आज जब भी वह निर्देशन करते हैं तो सेट से जुड़ी वे यादें अचानक उनके ज़हन में ताज़ा हो जाती हैं। पिता से डांस प्रतिभा मिलने के सवाल पर उन्होंने सादगी से जवाब दिया कि डांस केवल अभ्यास से आता है और वह जन्मजात डांसर नहीं हैं, इसलिए उनकी तुलना उनके पिता से न की जाए।

डेब्यू फिल्म ‘सिग्मा’ की रिलीज और स्टार कास्ट

जेसन संजय की पहली निर्देशित फिल्म ‘सिग्मा’ एक एक्शन-एडवेंचर ड्रामा है, जिसमें ट्रेजर-हंट और डकैती के रोमांचक तत्व शामिल हैं। इस फिल्म में सुदीप किशन और फरिया अब्दुल्ला मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म का संगीत एस थमन ने तैयार किया है। पहले यह फिल्म 31 जुलाई को बड़े पर्दे पर आने वाली थी, लेकिन विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायगन’ के 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के कारण इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई। अब ‘सिग्मा’ अगस्त महीने में रिलीज होगी, हालांकि मेकर्स ने अभी नई तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading