August 4, 2026

अयोध्या : बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, आठ बाइक व दो चेसिस बरामद

IMG-20260803-WA0029

इनायतनगर पुलिस ने चोरी की 10 बाइक के साथ पकड़ा गिरोह, आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे।

इनायतनगर। थाना इनायतनगर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की आठ मोटरसाइकिलें और दो मोटरसाइकिलों की खुली चेसिस बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अयोध्या और सुल्तानपुर के विभिन्न थानों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने पूरे पाठक का पुरवा, भागीपुर स्थित ब्रह्म बाबा स्थान के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनीस कुमार उर्फ राजू (25) निवासी सोनवर्षा, थाना बल्दीराय, सुल्तानपुर, गंगा राम (28) निवासी लोधे का पुरवा मजरे धमसुवा, थाना कुमारगंज, अयोध्या, अजय पांडेय (23) निवासी धमसुवा, थाना कुमारगंज, अयोध्या और विजेंद्र कुमार पांडेय उर्फ अतुल कुमार पांडेय (39) निवासी पूरे नरेश पांडेय का पुरवा मजरे रैया, थाना बल्दीराय, सुल्तानपुर के रूप में हुई है।

चोरी की बाइकें बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एचएफ डीलक्स, स्प्लेंडर, सुपर स्प्लेंडर, पैशन प्रो समेत आठ मोटरसाइकिलें और दो बाइक की खुली चेसिस बरामद की हैं। बरामद वाहनों में UP 42 AB 5714, UP 36 A 6291, UP 42 AD 5566, UP 44 Q 0781, PB 08 AY 1114, UP 44 N 6185 और UP 44 BJ 5629 नंबर के वाहन शामिल हैं। एक बाइक बिना नंबर की भी बरामद हुई है।पुलिस ने बताया कि बरामदगी के आधार पर चोरी के मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

दो आरोपियों पर दर्ज हैं गैंगस्टर समेत कई मुकदमे

पुलिस के मुताबिक अजय पांडेय के खिलाफ चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं गंगा राम के खिलाफ चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत करीब 15 मुकदमों का आपराधिक इतिहास सामने आया है। अनीस कुमार उर्फ राजू के खिलाफ इनायतनगर थाने में दो मुकदमे, जबकि विजेंद्र कुमार पांडेय के खिलाफ बल्दीराय थाने में चोरी, एनडीपीएस और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

इनकी रही अहम भूमिका

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अमर बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राम अवध पाल और कांस्टेबल युवराज सिंह शामिल रहे।

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading