August 21, 2026

माथा पीटकर रोते हुए बोले अयोध्या सांसद,हे राम तुम कहां हो ? बेटी को न्याय न मिलने पर दे दी इस्‍तीफे की धमकी

2025-02-02_13-21-52.jpg

दलित बेटी की हत्या के बाद आयोजित सपा की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अचानक मीडिया के सामने अयोध्या सांसद जोर-जोर से रोने लगे। प्रभु श्री राम के नाम की गुहार लगाते वह रोने लगे तो उनके समर्थक उन्‍हें ढांढस बंधाने में जुट गए। समर्थकों ने कहा कि, ‘आप बिटिया की लड़ाई लड़ेंगे और उसको न्‍याय भी दिलाना है।

अयोध्या : अयोध्‍या जिले में दो दिन से लापता दलित युवती की नग्‍न अवस्था मे लाश मिलने के बाद सियासत गर्म हो गई है। इस मामले में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का ट्वीट सामने आने के बाद अब सांसद अवधेश प्रसाद के फूट-फूट कर रोने का वीडियो सामने आया है। सांसद अवधेश प्रसाद ने रविवार को इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्‍फ्रेंस बुलाई। वह मीडिया के सामने अचानक जोर-जोर से रोने लगे।और प्रभु श्री राम व माता सीता के नाम की देते हुए वह रोने लगे तो उनके समर्थक उन्‍हें ढांढस बंधाने में जुट गए। समर्थकों ने कहा कि, ‘आप बिटिया की लड़ाई लड़ेंगे और उसको न्‍याय मिलेगा।’ इसके बाद सांसद ने रोते हुए ही कहा कि वह इस मुद्दे को लोकसभा में पीएम मोदी के सामने उठाएंगे। सांसद ने कहा कि न्‍याय नहीं मिला तो इस्‍तीफा दे दूंगा।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading