April 27, 2025

अयोध्या : खेत देखने गए एक नवयुवक का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव,जांच में जुटी पुलिस

IMG-20240914-WA0095.jpg

खेत देखने गये 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी फंदे से लटकता मिला शव,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी पुलिस।

अयोध्या : बाबा बाजार थाना अंतर्गत लोधन पुरवा मजरे मत्था नेवादा की है।गांव के निवासी अजय कुमार पुत्र सहजराम उम्र 24 वर्ष शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे अपने खेत की रखवाली के लिए गया था।जहां से वापस घर नही लौटा।शनिवार की सुबह नित्य क्रिया के लिए गए ग्रामीणों ने अजय के शव को पेड़ की डाल से लटकते हुए देखा।इसकी जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया।

इस ख़बर को भी देखिए

इस घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।घटनास्थल पर पहुंचे परिजन इस घटना से हैरत में थे।लोगों ने इसकी सूचना इलाकाई पुलिस को दे।सूचना मिलते ही बाबा बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को फांसी के फंदे से उतारकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।ग्रामीणों के मुताबिक अजय की मां उसके बचपन में ही अपने पति को छोड़कर दूसरे व्यक्ति के साथ शादी कर चली गई थी।उसके पिता सहज राम ने भी दूसरी शादी कर ली।सहज राम की दूसरी पत्नी से चार पुत्रियां हैं।घर मे आए दिन पारिवारिक कलह की बात भी सामने आ रही है। इसी कलह के चलते बीते 6 माह पूर्व अजय की शादी उपरांत उसकी पत्नी भी घर छोड़कर चली गई।जिससे बाद अजय अवसाद में रहने लगा।बाबा बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने भी प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया है।फिरहाल इन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।घटना से जुड़े हर पहलूओं की जांच की जा रही है।साथ ही इन्हें पीएम रिपोर्ट आने का भी इंतिजार है।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading