अयोध्या : सीमा पर शुरू हुआ सुंदर कांड ,रामभक्तों के स्वागत में प्रधानगण आए आगे

रुदौली, अयोध्या ! अयोध्या आ रहे रामभक्तों को जिले की सीमा पर ही राम धुन सुनाई देगी।अयोध्या- बाराबंकी सीमा के मध्य स्थित कल्याणी नदी के निकट बने प्रथम स्वागत अशरफपुर गंगरेला पर गुरुवार को सुंदर कांड पाठ शुरू किया गया है।विधायक रामचंद्र यादव द्वारा बनवाए गए इस स्वागत द्वारा पर रामभक्तों का स्वागत उनके रात्रि विश्राम व भोजन की व्यवस्था की गई है।
बताते चले कि 22 जनवरी को भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर हरियाणा राजस्थान मध्यप्रदेश आगरा फिरोजाबाद से अयोध्या आ रहे रामभक्तों के स्वागत के लिए क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव के आवाहन पर मवई ब्लॉक क्षेत्र के प्रधानगण आगे आए है।जिले की सीमा पर क्षेत्रीय विधायक द्वारा अयोध्या धाम के प्रमुख गेट नंबर एक अशरफपुर गंगरेला रैन बसेरा में गुरुवार की शाम से संगीतमय सुंदरकांड का पाठ एवं तहरी भोज का आयोजन शुरू हुआ है।जिसमें अशरफपुर गंगरेला प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार यादव धर्मेंद्र सिंह सुनील मिश्र पिंटू वर्मा सुजीत सिंह दिलीप सिंह वर्मा संतोष यादव राजेश शर्मा राजेन्द्र यादव ओमेंद्र यादव अंजनी यादव लालजी चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहकर अयोध्या आ रहे रामभक्तों का स्वागत भोजन प्रसाद रात्रि विश्राम की व्यवस्था में जुटे हुए है।
