गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन सीट से लगातार तीसरी बार जीते देवेंद्र प्रताप सिंह

0

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के देवेंद्र प्रताप सिंह लगातार तीसरी बार जीते हैं। ऐसे में पूरे मंडल में समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। देवेंद्र प्रताप सिंह ने सपा प्रत्याशी करुणाकांत मौर्य को 17 हजार 500 से अधिक मतों से हराया है। देवेंद्र प्रताप सिंह ने जीत के बाद कहा कि सपा की हवा निकल चुकी है। 2024 में हमने सभी 80 सीटों पर कमल खिलाने की तैयारी कर ली है। जनता ने बता दिया कि जो भी सनातन धर्म का अनादर करेगा जनता उसे सिखा देगी। मतगणना की प्रक्रिया कल सुबह आठ बजे से शुरू हुई। इससे पहले प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम का सील खोला गया। सुबह आठ बजे से मतों की छंटाई का काम शुरू कर दिया गया था। शाम पांच बजे तक बंडल बनाने का काम हुआ। इसके बाद 14 टेबल पर गणना शुरू हुई। हर टेबल पर एक-एक हजार मत गिने जा रहे हैं। कुल करीब एक लाख नौ हजार 500 मतों की गिनती हुई है। चार शिफ्टों में कुल 560 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! © KKC News