अयोध्या : ढोल नगाड़ों के साथ बसपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

0

जिले की सीमा पर हुए स्वागत समारोह में रुश्दी मियां ने भी दिखाई अपनी ताकत

प्रदेश अध्यक्ष ने रानीमऊ में डा0 अंबेडकर की प्रतिमा का किया माल्यार्पण

मवई(अयोध्या) ! उत्‍तर प्रदेश न‍िकाय चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने अभी हाल ही में पार्टी में बड़ा फेरबदल करते हुए अयोध्या जिले के रहने वाले विश्वनाथ पाल को यूपी का प्रदेश अध्‍यक्ष न‍ियुक्‍त क‍िया है।प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद विश्वनाथ पाल का शुक्रवार को अपने गृह जनपद में पहला आगमन हुआ।बसपाइयों ने जिले की सीमा पर स्थित मवई ब्लॉक के रानीमऊ चौराहे पर उनके स्वागत की तैयारी की थी।उनके स्वागत समारोह में बसपा के विधानसभा अध्यक्ष हिम्मत सिंह सरोज के साथ साथ सपा के पूर्व मंत्री सैय्यद अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां भी अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।दोपहर लगभग 12 बजे जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष का काफिला रानीमऊ पहुंचा।

ढोल नगाड़ों के साथ बसपाइयों ने पूरे जोश के साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया।स्वागत के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने स्वागत स्थल पर मौजूद डा0 भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।और रुश्दी मियां से कुछ देर बात करने के बाद कार्यकर्त्ताओं में जोश भरते हुए आगे की ओर रवाना हुए।यहां के बाद रूदौली स्थित कूढा सादात व लोहियापुल के समीप भी बसपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।इस कार्यक्रम प्रमुख रूप से एडवोकेट गयाशंकर निषाद सतीश यादव विनोद कुमार धीमान राकेश गौतम कपिलदेव तिवारी मो0 सादिक खां रोशन लाल यमुना प्रसाद रावत मुन्नालाल आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News