अयोध्या : अभियान के अंतिम दिन महिलाओं ने खाई कसम,सहेंगे नही कहेंगे हम

0

लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध मवई ब्लॉक से निकाली गई रैली

एडीओ आइएसबी ने कार्यक्रम में सामिल महिलाओं को किया जागरूक

मवई(अयोध्या) ! विकासखंड मवई में गुरुवार को लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध अभियान के अंतिम दिन महिला जागरूकता को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ।जिसमें शामिल महिलाओं को जागरूक करते हुए एडीओ आइएसबी श्रीकांत कृष्ण ने कहा कि अब खा लो कसम ‘सहेंगे नहीं कहेंगे हम’।स्वयं जागरूक होने के साथ साथ गांव की अन्य महिलाओं को भी जागरूक कर उन्हें शशक्त व आत्मनिर्भर बनाओ।जिससे महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोका जा सके।प्रभारी सीडीपीओ अमिता वर्मा ने कहा सरकार महिला उत्थान व उन पर होने वाले हिंसा को रोकने के लिए तरह तरह योजनाएं व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है।बस जरूरत है।कि आप सभी लोग स्वयं के साथ साथ अन्य लोगों को जागरूक करें।खंड मिशन प्रबंधक अमित कुमार व संजय ने क्रमवार गोष्ठी में मौजूद महिलाओं को उनके अधिकार कर्तव्य के बारे में विस्तार से बताते हुए सरकार के कल्याणकारी योजना कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन, बाल सेवा योजना के बारे में विस्तार से बताया।साथ ही हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए समस्त हेल्पलाइन नंबर को बताया।

रैली में सहेंगे नही कहेंगे की आवाज हुई बुलंद

लिंक आधारित हिंसा विरुद्ध अभियान के अंतिम दिन ब्लॉक पर आयोजित गोष्ठी के बाद महिलाओं ने एक नारी जागरुकता रैली निकाली।ये रैली ब्लॉक मुख्यालय से निकलकर सीएचसी होते हुए मवई गांव बाजार घूमते हुए वापस ब्लॉक मुख्यालय पर आकर समाप्त हुई।रैली में शामिल महिलाओं ने सहेंगे नहीं, कहेंगे,’ ’नई चेतना, पहल बदलाव की’ जैसे प्रेरक स्लोगनों के माध्यम से अपनी आवाज को बुलंद किया।रैली में एडीओ पंचायत रविन्द्र वर्मा पंचायत सचिव लाल जी चौरसिया चंदा देवी के अलावा समूह की महिलाएं व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सामिल रही।

दिलाई गई शपथ

कार्यक्रम के अंत मे एडीओ आइएसबी श्रीकांत कृष्ण ने सभी महिलाओं को शपथ दिलाते हुए कहा कि मैं शपथ लेता हूँ कि लिंक आधारित हिंसा उत्पीड़न को नही सहेंगे।एक सुरक्षित समाज की रचना के लिए कटिबद्ध रहेंगे।जहां सभी जन के साथ महिलाएं बच्चे सुरक्षित महसूस करें।मैं परिवर्तन का हिस्सा बनने के लिए प्रतिबद्ध हूं।और समानता का संकल्प लेकर लिंग आधारित भेदभाव और हिंसा को समाप्त करने में अपनी भूमिका निभाने की मैं शपथ लेता है।इस शपथ को सभी महिलाओं ने दोहराया।और संकल्प लिया किया सहेंगे नही अब कहेंगे।एडीओ आइएसबी श्रीकांत कृष्ण ने बताया कि आज इस अभियान का अंतिम दिन है।जो गोष्ठी शपथ व रैली व शपथ के दिलाने के बाद आज समाप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News