July 3, 2025

अयोध्या : दो बंडल जूट के साथ दो वांछित आरोपी किए गए गिरफ्तार

IMG-20220522-WA0085.jpg

अयोध्या। पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से दो बंडल में जूट निर्मित बोरा व बाइक बरामद की गई है। आरोपियों की पुलिस कई दिनों से तलाश कर रही थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पाण्डेय के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर विजयपाल सिंह के पर्यवेक्षण और एएसपी/क्षेत्राधिकारी नगर पलाश बंसल व प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट अरूण प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने रविवार को थाना क्षेत्र के जलालाबाद स्थित एक फ्लोर मिल से दिन में 11 बजे गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों की पहचान कैंट थाना क्षेत्र निवासी राजकुमार व विजय के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि आरोपियों गिरफ्तारी जलालाबाद स्थित एक फ्लोर मिल से दिन में 11 बजे हुई।आरोपियों के पास से दो बण्डल में जूट निर्मित बोरा व एक बाइक बरामद की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी में कैंट थाना के प्रभारी निरीक्षक सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी, आरक्षी मंजेश सिंह व शाश्वत सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading