May 15, 2026

अयोध्या में बाहुबलियों के बीच जंग शुरु:बीती रात से हुई दो झड़पों से पुलिस बेहाल

images (79)8662294658541260350.

अयोध्या में बाहुबलियों के बीच जंग शुरु:बीती रात से हुई दो झड़पों से पुलिस बेहाल, हुआ पथराव, कई वाहनों के शीशे टूटे

अयोध्या
जिले के विधानसभा गोसाईगंज में दोनों बाहुबलियों के बीच जंग शुरु हो गई हैl सपा प्रत्याशी अभय सिंह व खब्बू तिवारी के समर्थकों के बीच पिछले 24 घंटे में दो बार तगड़ी झड़प हो चुकी हैं।यहां से पूर्व विधायक अभय सिंह समाजवादी पार्टी के कंडीडेट हैं जबकि इस सीट पर इस बार विधायकी जीतने वाले खब्बू तिवारी की सदस्यता रद होने व उनके जेल में बंद होने के बाद उनकी धर्मपत्नी आरती तिवारी भाजपा से मैदान में हैंl पिछले विधानसभा चुनाव में भी दोनों बाहुबलियों की बीच कई झड़प हुई थीl इस बार यह हिंसक रूप लेता जा रहा हैl

गोसाईगंज से भाजपा की प्रत्याशी आरती तिवारी मैदान में हैं

कनकपुर के पास खब्बू तिवारी के समर्थक की गाड़ी का मिरर तोड़ने के बाद पुलिस ने खदेड़ा
बुधवार को दोपहर गोसाईगंज विधानसभा के चौरे बाजार रामनगर में आरती तिवारी के समर्थक श्याम जी दुबे की फॉर्च्यूनर गाड़ी का साइड मिरर तोड़ दिया गया।मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को खदेड़ कर अलग कर दिया है। इससे पहले मंगलवार को देर रात भी थाना महाराजगंज के कनकपुर के पास भी दोनों पक्षों में झड़प हो चुकी है। बीती रात हुए विवाद में सपा प्रत्याशी अभय सिंह व भाजपा समर्थक विकास सिंह ने एक दूसरे पर लगाया हमला करने का आरोप लगाया हैlबीती देर रात थाना महाराज गंज क्षेत्र में सूत्र के मुताबिक रात में गोशाईगंज विधानसभा से पूर्व विधायक व सपा प्रत्याशी अभय सिंह और व भाजपा समर्थक विकास सिंह के काफिले में शामिल कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है।वही इस संबंध में थाना प्रभारी महाराजगंज दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल महाराज गंज थाना पर इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नही मिली है।

विकास सिंह और सपा प्रत्याशी अभय सिंह का काफिला टकरा गया

अयोध्या जिले के बीती रात करीब दस बजे महाराज गंज थाने के सामने कनकपुर रोड पर भाजपा नेता विकास सिंह और सपा प्रत्याशी अभय सिंह का काफिला टकरा गया।आरोप के मुताबिक सपा प्रत्याशी गोशाईगंज पूर्व अभय सिंह के काफिले में शामिल किसी ने विकास सिंह के काफिले की पिछली गाड़ी पर लाठी मारी। जिससे उनकी एक गाड़ी का शीशा टूट गया। इसके बाद विकास सिंह के काफिले के लोगों ने दौड़ाकर अभय के काफिले की तीन गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

विकास सिंह समर्थक सैकड़ों लोगों ने थाना घेर लिया

रात को ही अभय सिंह भागकर थाने पहुंचे।इसी बीच देखते ही देखते विकास सिंह समर्थक सैकड़ों लोगों ने थाना घेर लिया।इस संबंध में थानाध्यक्ष महाराजगंज दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में मामूली कहासुनी हुई है,किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।वही विकास सिंह का कहना है कि अभय सिंह पिछले चुनाव से ज्यादा बुरी तरह इस चुनाव में हारने जा रहे हैं।इस बौखलाहट में अब वह गुंडागर्दी का खेल कर रहे हैं जनता इसका मुंहतोड़ जवाब आने वाले चुनाव में देगी।वही दूसरी ओर सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक अभय सिंह ने उनके आरोप को गलत बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading