मवई(अयोध्या) : दो दिन हुई मूसलाधार बारिश सौ से अधिक गरीब हुए वेघर

0

[राजस्व सर्किल मवई सैदपुर बसौड़ी में करीब सौ से अधिक घर ढहे,शासन के निर्देश के बाद गांव गांव सर्वे कर रहे राजस्वकर्मी]

मवई(अयोध्या) ! दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश गरीबों के लिए आफत बन गई है।गांवों में जलभराव होने से कच्चे मकान भरभराकर गिरने लगे हैं।इससे कुछ गरीब बेघर हो गए तो कुछ अपने उजड़े आशियाने को व्यवस्थित कर उसी में रह रहे है।शासन के निर्देश के बाद राजस्वकर्मी गांव गांव पहुंच सर्वे में जुट गए।बारिश से ढहे मकानों के आंकड़ा संकलन किया जा रहा है।अब तक मिले आंकड़ों पर यदि गौर किया जाए तो मवई ब्लॉक क्षेत्र में लगभग सौ से अधिक कच्चे मकान ढह गए है।

बताते चले विगत दो दिनों से लगातार हो रही रिमझिम बारिश से कच्ची दीवारों में शीलन आ गई है।जिसकी वजह से घर गिरने लगे हैं।मवई ब्लॉक के रसूलपुर गांव में करीब दस गरीब किसानों के कच्चे मकान ढह गए है।ग्राम प्रधान पिंटू वर्मा ने बताया कि तेज हवा के साथ लगातार हो रही बरसात से गांव की रामकली पत्नी रामदास निषाद का कच्चा मकान पूरी तरह गिर गया।इसके अलावा रसूलपुर के अंकेश कुमार, सफीर, रामकेतार, राम गोपाल, मालिक राम, राम प्रसाद व संजू वर्मा का मकान गिर गया।इसके अलावा कुशहरी गांव में शादाब व सहीम की दीवार गिर गई।

ठाकुर पुरवा गांव निवासी महेश प्रसाद का मकान गिर गया।ग्राम प्रधान ने बताया कच्चा मकान गिरने की आशंका भांप सभी लोग घर से बाहर निकल भागे।इसलिए कोई जनहानि तो नही हुई।लेकिन मकान गिरने से हजारों की गृहस्थी नष्ट हो गई।वही शासन का निर्देश मिलते ही रूदौली तहसील के नवागत उपजिलाधिकारी स्वप्निल यादव की अगुवाई राजस्व कर्मियों की पूरी फौज गांव गांव पहुंच बारिश से गिरे मकानों का आंकलन कर रहे है।

कानूनगो बृजेश कुमार ने बताया अब तक हुए सर्वे में राजस्व सर्किल मवई 45 में व सैदपुर 52 में मकान व दीवार गिरने की रिपोर्ट आई है।बाकी सर्वे जारी है।वही रॉव सर्किल बसौड़ी के कानूनगो राम दुलारे तिवारी ने बताया सुबह से जलनिकासी व्यवस्था में टीम लगी रही।कुछ गांव का सर्वे हुआ।जिसमें अब तक 24 कच्चे मकान व दीवार गिरने की पुष्टि हुई है।कही किसी अप्रिय जनहानि जैसी घटना की सूचना नही मिली है।बारिश से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।रिपोर्ट एसडीएम के पास पहुंचते ही पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी।

बनतला ताल में उफान,चारों ओर पानी से घिरा पचलो गांव

मवई ! मवई ब्लॉक के पचलो गांव इस समय चारों ओर पानी से घिर गया है।दो दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते इस गांव के किनारे स्थित बनतला बंधवा व गोयडा तालाब में पानी का उफान आ गया।जिससे पानी आस पास के खेतों में हजारों बीघे रोपित किए गए धान की फसल पानी मे डूब गई।ग्रामीण बताते है।यहां से निकला नाला साफ सफाई के अभाव में पट गया।जिससे जलनिकासी नही हो पाई।और पूरा गांव पानी से घिर गया।यही हाल मखदूमपुर व गोंडियन पुरवा मजरे बसौड़ी गांव का है।

राजमार्ग व लिंक मार्ग पर गिरे पेड़

मवई क्षेत्र के बसौड़ी पौधशाला के समीप हाइवे पर एक शिव बबुल का पेड़ गिर गया।जिससे हाइवे पर करीब 20 मिनट तक आवागमन बाधित रहा।इसके अलावा मवई पटरंगा लिंक मार्ग पर कई बड़े पेड़ गिरे।जिसे वनकर्मियो की टीम ने हटाकर आवागमन बहाल कराया।नबीपुर गांव निवासी ओम प्रकाश यादव ने बताया उनके द्वारा खेत के किनारे लगाए गए करीब डेढ़ दर्जन यूकेलिप्टस के पेड़ तेज हवा व बारिश में गिर गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! © KKC News