अयोध्या:किसान मेले का सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

0

अयोध्या
● मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या आगमन
● आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के में आयोजित कृषि मेले का करेंगे उद्घाटन
● भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लिया तैयारियों का जायजा

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या आगमन के लिए 20 दिसम्बर का कार्यक्रम है। यहां पर वे आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के में आयोजित कृषि मेले का उद्घाटन करेंगे। चिकित्सा नैदानिक परिसर तथा कृषि विज्ञान केंद्रों के सुदृढीकरण, कृषि एवं जनपद की अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाएगा। इसके बाद गोष्ठी का आयोजन होगा। जिसमें मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, रमापति शास्त्री एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए डीआईजी दीपक कुमार।, डीएम अनुज कुमार झा ने एडीएम, एसडीएम एवं कृषि विभाग के अधिकारी के साथ विश्वविद्यालय का भ्रमण किया एवं कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। कृषि मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का स्थल परिसर में स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के खेलकूद मैदान पर किया जाएगा। अधिकारियों के साथ भारतीय जनता पार्टी के अयोध्या जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने भी तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को पूर्णतया सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। कुलपति बृजेंद्र सिंह द्वारा विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारियों के साथ बैठक कर आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न टीमें बनाकर टीम अध्यक्षों को निर्देशित किया जा रहा है । इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन जी तोड़ मेहनत में लगा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! © KKC News