अयोध्या : गांधी जयंती के दिन कांग्रेसियों ने ब्लॉक मुख्यालय में बैठ दिन-भर रखा उपवास

0

मवई(अयोध्या) ! राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा सादगी के प्रतीक पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लाक मुख्यालय पर दोनों महान विभूतियों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी।आज के दिन को किसान मजदूर बचाओ दिवस के रूप में मनाते हुए कांग्रेसियों ने उपवास रखा।उपवास की समाप्ति पर जिला कांग्रेस के सचिव मुजतबा खां ने कहा कि आज किस प्रकार किसान बदहाल है उनकी लागत का मूल्य भी नही मिल पा रहा है।केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी है।उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में महिलाएं भी सुरक्षित नही है आये दिन महिलाओं तथा बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही है।प्रदेश की भाजपा सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है।इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष परमानन्द शुक्ला, पूर्व जिला महासचिव मान सिंह,राम कृष्ण शुक्ल,तौसीफ खां, हरिकेश कुमार,शिव कुमार मौर्या, मो0 रफीक बफाती,शुऐब खाँ सद्दाम हआदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News