April 12, 2026

अयोध्या:रामजन्मभूमि स्थाई सुरक्षा समिति की हुई बैठक,सुरक्षा व्यवस्था पर हुआ मंथन

n213114478ed21d2438831c081d831e6f02f001e61c25198b761bc6948732b8e09f69ceaca7037788001313178605.jpg

अयोध्या, : अयोध्या में राम जन्मभूमि की सुरक्षा को लेकर हर तीन महीने पर होने वाली राम जन्मभूमि स्थाई सुरक्षा समिति की बैठक शहर के ताराजी रिजॉर्ट में संपन्न हो गई. बैठक में एडीजी सुरक्षा वीके सिंह और एडीजी जोन एसएन साबत ने अन्य अधिकारियों के साथ राम जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था को पहले से और चाक-चौबंद बनाने और बदली हुई परिस्थितियों में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर चर्चा की. बैठक के दौरान अधिकारियों ने पहले सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को तय किया और उसके बाद इन मुद्दों को लेकर आपसी विचार विमर्श किया.

नई सुरक्षा व्यवस्था पर हुआ मंथन
बैठक में सुरक्षा व्यवस्था में परिवर्तन की भी बात की गई है.

श्रद्धालुओं का रखा जाएगा विशेष ध्यान

एडीजी सुरक्षा वीके सिंह और एडीजी जोन एसएन साबत ने संयुक्त रूप से बताया कि राम जन्मभूमि की सुरक्षा को पहले से कहीं और बेहतर बनाने की योजना पर चर्चा की गई है. श्रद्धालुओं को रामलला का दर्शन हो और राम मंदिर का निर्माण कार्य सुचारू रूप से चलता रहे इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा. वर्तमान में मेकशिफ्ट स्ट्रक्चर में विराजमान रामलला और निर्माणाधीन राम मंदिर दोनों की सुरक्षा को लेकर एक संयुक्त व्यवस्था बनाने की योजना तय की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading