पटरंगा(अयोध्या) ! रानीमऊ टेंडरी के समीप अधेड़ की मिली लावारिश लाश
पटरंगा(अयोध्या) ! पटरंगा थाना क्षेत्र के रानीमऊ चौराहा समीप एक अधेड़ व्यक्ति की लावारिश लाश मिली है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शिनाख्त में जुट गई।लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नही हो पाई थी।
जानकारी के मुताविक अधेड़ व्यक्ति विगत कई महीनों से रानीमऊ आस पास विचरण कर रहा था।और लोगों से मांगकर अपना पेट भरता था।रविवार की देर रात वो किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया था।हादसे में उसे चोट भी लगी थी।बाद में वो स्वयं उठकर रानीमऊ टेंडरी समीप मस्जिद के बगल लेट गया।और उसकी लाश लावारिश अवस्था मे पड़ी रही।जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई।एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया अधेड़ व्यक्ति के बारे में छानबीन की गई तो पता चला वो मंद बुद्धि था।जो रानीमऊ आस पास हाइवे पर ही विचरण कर अपना पेट भरता था।फिरहाल शव को पंचनामा के बाद लावारिश हालत में मर्चरी हाउस भेजा जा रहा है।